Headlines

तिरहुत प्रमंडल तरंग मेधा खेल उत्सव 2023 मुजफ्फरपुर

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 17 March : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा तिरहुत प्रमंडल (अंतर जिला) तरंग मेधा खेल उत्सव 2023 का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज एवं शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान मुजफ्फरपुर में आयोजित हुआ.उद्घाटन मुख्य अतिथि गोपाल मीणा,आयुक्त तिरहुत प्रमंडल द्वारा किया गया. तरंग मेधा खेल उत्सव के कुछ चित्रों को देखें

SKJ Law College
तरंग मेधा खेल उत्सव

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार शिक्षा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा आयोजित तिरहुत प्रमंडल अंतर जिला तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2023 का उद्घाटन गोपाल मीणा ,आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के द्वारा गुब्बारा उड़ा कर किया गया.
तरंग प्रतियोगिता में कुल छह जिला जिलों की टीम वैशाली पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण सीतामढ़ी शिवहर और मुजफ्फरपुर की तीनों ने शिरकत की।

SKJ Law College
तरंग मेधा खेल उत्सव


पहले दिन कबड्डी बालक वर्ग में सीतामढ़ी की टीम ने मुजफ्फरपुर को 14 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में सीतामढ़ी की टीम ने मुजफ्फरपुर को 17 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
खो-खो बालक वर्ग में वैशाली ने सीतामढ़ी को 01 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर जिले की टीम ने सीतामढ़ी को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

फुटबॉल बालिका अंडर 17 वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने पश्चिमी चंपारण को 3-2 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
फुटबॉल बालक अंडर-17 में पश्चिमी चंपारण की टीम ने सीवर को 5-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
स्वागत भाषण मिथिलेश कुमार उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा के द्वारा किया गया । मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा किया गया।

SKJ Law College
तरंग मेधा खेल उत्सव


पहले दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
60मीटर दौड़ बालिका अंडर 12
प्रथम- प्रीति कुमारी (पूर्वी चंपारण) द्वितीय- रजिया तबस्सुम(पूर्वी चंपारण) तृतीय- अंजली कुमारी (मुजफ्फरपुर)
60 मीटर दौड़ बालक अंडर -12
प्रथम-गोलू कुमार(मुजफ्फरपुर) द्वितीय-तनवीर कौसर (मुजफ्फरपुर) तृतीय- दिनेश कुमार (पूर्वी चंपारण)
100 मीटर दौड़ बालक अंडर-14
प्रथम-आकाश कुमार(पश्चिम चंपारण)द्वितीय-रोहित कुमार (पूर्वी चंपारण) तृतीय- रवनीश कुमार (पूर्वी चंपारण)
100 मीटर दौड़ बालक अंडर-17
प्रथम-केशव कांत वत्स(पूर्वी चंपारण)द्वितीय -नूर आलम (पूर्वी चंपारण) तृतीय- विशाल राज (मुजफ्फरपुर)
100 मीटर दौड़ बालिका अंडर-14
प्रथम -हुसनेहारा खातून(पूर्वी चंपारण)द्वितीय-संजना कुमारी (पूर्वी चंपारण) अदिति कुमारी सीतामढ़ी
100 मीटर फाइनल बालिका अंडर 17
प्रथम -अंजली कुमारी(पश्चिम चंपारण)द्वितीय-सपना कुमारी (शिवहर)तृतीय -चांदनी कुमारी (मुजफ्फरपुर)
300 मीटर दौड़ बालक वर्ग अंडर- 12
प्रथम-मानस कुमार (सीतामढ़ी) द्वितीय-सनी कुमार (पूर्वी चंपारण) तृतीय-मोहम्मद साहिल (पूर्वी चंपारण)
800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग अंडर-14
प्रथम-रूबी गुप्ता(पश्चिम चंपारण) द्वितीय-पल्लवी भारती (मुजफ्फरपुर) तृतीय-निशा कुमारी(सीतामढ़ी)
800 मीटर दौड़ बालक अंडर-17
प्रथम-मोहम्मद इरशाद आलम (वैशाली)द्वितीय-मौसम कुमार (मुजफ्फरपुर) तृतीय-अनुज कुमार(शिवहर )
300 मीटर दौड़ बालिका अंडर 12
प्रथम-बंटी कुमारी (पश्चिम चंपारण)द्वितीय-खुशी कुमारी (पूर्वी चंपारण)तृतीय-सुनीता कुमारी (पूर्वी चंपारण)
800 मीटर दौड़ बालक अंडर-14
प्रथम-छोटू कुमार (पूर्वी चंपारण) द्वितीय-आकाश कुमार(पश्चिमी चंपारण)तृतीय-तौकीर आलम (पश्चिम चंपारण)
ऊंची कूद बालिका अंडर 14
प्रथम-श्रेया कुमारी (मुजफ्फरपुर) द्वितीय -गुड़िया कुमारी (वैशाली) तृतीय-प्रीति कुमारी(सीतामढ़ी)
शॉट पुट बालिका अंडर 17
प्रथम-मुन्नी कुमारी(सीतामढ़ी) द्वितीय-चांदनी कुमारी (मुजफ्फरपुर)तृतीय-नगमा कुमारी(पश्चिमी चंपारण)
बॉल थ्रो बालिका अंडर 12
प्रथम-शबाना खातून(मुजफ्फरपुर) द्वितीय- शिवानी कुमारी (मुजफ्फरपुर) रितु कुमारी-(सीतामढ़ी)

लंबी कूद बालक अंडर 12
प्रथम-आशीर्वाद कुमार(वैशाली) द्वितीय-सागर कुमार(पश्चिम चंपारण)तृतीय-गुलशन कुमार (शिवहर)
लंबी कूद बालिका अंडर 12
प्रथम-माधुरी कुमारी (मुजफ्फरपुर) द्वितीय-ज्योति कुमारी (पश्चिम चंपारण)तृतीय सलोनी कुमारी (पूर्वी चंपारण)
लंबी कूद बालक अंडर-14
प्रथम-अमन कुमार (मुजफ्फरपुर) द्वितीय-रितेश कुमार(पश्चिमी चंपारण)तृतीय- आशीष रंजन(मुजफ्फरपुर)
लंबी कूद बालिका अंडर 14 प्रथम- श्रेया कुमारी(मुजफ्फरपुर) रिया रानी(वैशाली) तृतीय-प्रीति कुमारी(पश्चिमी चंपारण)

SKJ Law College
तरंग मेधा खेल उत्सव

लंबी कूद बालक अंडर-17
प्रथम-अमरनाथ कुमार(पश्चिमी चंपारण) द्वितीय-रूपेश कुमार (सीतामढ़ी)तृतीय-शेख वाहिद (पूर्वी चंपारण)
लंबी कूद बालिका अंडर 17
प्रथम-प्रियंका कुमारी (मुजफ्फरपुर) द्वितीय-मनीषा कुमारी(पश्चिमी चंपारण) तृतीय ईशा कुमारी(पूर्वी चंपारण)
ऊंची कूद बालक अंडर-14
प्रथम-दीपू कुमार(पश्चिमी चंपारण) दुतीय-आयुष आर्यन (पश्चिम चंपारण) तृतीय-आशीष रंजन (मुजफ्फरपुर)
शॉट पुट बालक अंडर-17
प्रथम -सूरज कुमार (पश्चिमी चंपारण) द्वितीय-संतोष कुमार (वैशाली)तृतीय- दीपक कुमार (मुजफ्फरपुर)

SKJ Law College

#tarangkhel #muzaffarpur #news