Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 March : बिहार दिवस 2023 के अवसर पर आज जिले के खुदीराम बोस स्टेडियम मैदान में कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।तड़के सुबह प्रभात फेरी का आयोजन में पूरी प्रशासनिक टीम शहर के गणमान्य व्यक्ति सहित स्कूली बच्चों ने शिरकत किया। बिहार के गौरव गाथा को स्लोगन से गुंजित किया गया।भारत नमन पार्क में प्रभात फेरी डिस्पर्समेंट के साथ ही गुब्बारा उड़ाया गया।जो चमकी को धमकी को संकेतित किया गया। शंखनाद कर बिहार के गौरव को प्रसरित किया गया।

पुनः पदाधिकारियों का स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता रखी गई। जिसमे सहायक समाहर्ता सुश्री सारा असरफ और अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को पुरस्कृत किया गया।दोपहर में 3.30 बजे मुख्य कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कुढ़नी के माननीय विधायक आयुक्त तिरहुत प्रमंडल गोपाल मीणा जिला पदाधिकारी ,उप विकास आयुक्त नगर आयुक्त सहायक समाहर्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।रंगोली दीपोत्सव में 111 दीपकों के साथ लोगों के लिए आकषर्ण का केंद्र बना।व्यंजन प्रतियोगिता सह पोषण मेला पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बिंदु रहा ।

आईसीडीएस जीविका तथा अन्य गैर सरकारी संस्था द्वारा व्यंजन प्रदर्शन किया गया।मीनापुर औराई और जीविका को पहला पुरस्कार संयुक्त रूप से मिला। इसके बाद दिव्यांगो के सैक रेस का आयोजन किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या मे रंग रंग प्रस्तुति हुई। इंडियन आइडल ,राकेश कुमार उर्फ सानू ,सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। पदाधिकारियों के वर्ग से जिला जन संपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार के गाने लाई वी न गई ते निभाई वी न गई गाने पर दर्शक ने झूमा। अनुमण्डल पदाधिकारी पूर्वी ने भी पल पल दिल के पास गाने पर लोगों का मन मोहा।

Advertisements

Bihardiwas #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.