Headlines

एल एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर : आज़ादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ी

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 22 March : एल एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में चल रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन भी कई कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का कल होगा समापन

SKJ Law College

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी द्वारा मुजफ्फरपुर के एल एस कॉलेज परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण बिषय लगाए गए तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

SKJ Law College

प्रदर्शनी का स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की एवं प्रदर्शनी को देखने के लिए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।

SKJ Law College

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, नृत्य, गायन में भाग लिया और विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.

SKJ Law College

साथ ही विभागीय पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।

SKJ Law College

कार्यक्रम के दौरान ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को मौके पर ही क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जावेद अंसारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकरी श्री ग्यास अख्तर एवं डॉ के के कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से किया।

गौरतलब है कि तीन दिवसीय इस चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन विगत 21 मार्च, 2023 को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गोपाल मीणा ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया था।

सभी के लिए नि: शुल्क इस चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का कल यानि 23 मार्च को दिन के 11 बजे से समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
#lscollege #amritmahotsav #Muzaffarpur