Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 March : छपरा में घुस लेते रंगे हाथ पकड़े गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा के हेल्थ मैनेजर शिव कुमार,एएनएम के बकाया भुगतान को मैनेज करने के लिए 10 हजार रूपये लेते हुए निगरानी की टीम ने कार्यालय से किया गिरफ्तार।

सारण के परसा ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए हेल्थ मैनेजर शिव कुमार पासवान को दबोच लिया है. बताया जाता है कि यह मैनेजर स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति से दस हजार रुपये घूस की मांग कर रहा था. उस व्यक्ति ने इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दे दी.विजिलेंस की टीम ने मिली गुप्त सूचना को आधार मानते हुए कार्रवाई की. निगरानी की टीम ने उस मैनेजर को रंगे हाथों दबोचने के लिए सभी ओर अपना जाल बिछाकर हेल्थ मैनेजर शिव कुमार पासवान के पास पैसा देने के लिए उस व्यक्ति को भेजा. जब हेल्थ मैनेजर शिव ने पैसे को अपने हाथ में लिया वैसे ही निगरानी की टीम भी वहां पहुंच गई. उसके बाद उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.


बिहार सरकार के एक और कर्मचारी चढ़े निगरानी के हत्थे, हुए गिरफ्तार रंगे हाथों. निगरानी की कारवाई दिनों दिन बढ़ती जा रही फिर कर्मचारी कर्तव्यों का निर्वाहन नहीं कर पा रहे.एक कार्यालय में काम करनेवाले अपने सहकर्मी का शोषण कर रहे हैं.

Advertisements

#chhapra #biharnews #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.