Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 April : National Education Policy 2020 आज दिनांक 7 अप्रैल 2023 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सादातपुर के वंदना सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला पूजा अर्चना के साथ सबों का परिचय कर विधिवत आगाज़ किया गया, जिसमें विजय कुमार झा शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा से आये और उन्होंने उन्होंने भारत में आजादी के बाद शिक्षा व्यवस्था पर एक संपूर्ण चर्चा की और कैसे-कैसे शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन हुए और अंत में भारतीय शिक्षा नीति जिसको हम सभी लोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के नाम से जानते हैं इसका शुभारंभ हुआ ।

National Education Policy 2020
National Education Policy 2020

उसके बाद धरणी कांत जी समन्वयक राष्ट्रीय शिक्षा नीति की खूबियों पर एक परिचर्चा किये , ताकि सबों को इस NEP के माध्यम से कैसे शिक्षा में सेवा , संस्कार और समृद्धि की कल्पना साकार प्रतीत होगा । इस पर कुछ उदाहरण दे कर चर्चा किया गया और प्रोजेक्टर के माध्यम से भी कई समस्याओं का समाधान कुछ प्रश्न और उत्तर से करने की कोशिश की गयी । इस कार्यक्रम में CBSE मास्टर ट्रेनर श्रीमती पूजा जी ने भी शिक्षा नीति से राष्ट्रीय शिक्षा नीति तक का सफ़र पर बखूबी एक खूबसूरत परिचर्चा किया।

National Education Policy 2020
National Education Policy 2020
National Education Policy 2020
National Education Policy 2020

इस कार्यक्रम में विभाग निरीक्षक श्री ललित कुमार राय विद्या भारती ,लोक शिक्षा समिति मुज़फ़्फ़रपुर , रमेश चंद्र शुक्ला जी, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा , सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री विश्व बिहारी श्रीवास्तव , विद्यालय के आचार्य और महाविद्यालय के प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे ।

Advertisements

इस आवासीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यशाला में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से 50 शिक्षकों ने भाग लिया , इस कार्यशाला की शुरआत 7 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 के लिए तय किया गया है। इस कार्यशाला में सर्व शिक्षा से समग्र शिक्षा पर पूरे तीन दिनों तक चर्चा होनी है ताकि आने वाले समय मे ये सारे शिक्षक बिहार के विद्यालयों में जा कर शिक्षकों और विद्यार्थियों को इसकी सम्पूर्ण जानकारी देगें ।

#nep2020 #nationaleducationpolicy #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.