Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 April : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज में एचसीएल कंपनी द्वारा 2022 और 2023 में इंटर विज्ञान गणित पास किए छात्रों के लिए 28 अप्रैल को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि एचसीएल टेकबी प्रोग्राम के तहत इन छात्रों का चयन आईटी इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डिजाइन इंजीनियर आदि जॉब रोल के लिए किया जाएगा.

Muzaffarpur News
Principal Letter LS College

छात्रों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आधार पर किया जाएगा. प्रो राय ने कहा कि विगत वर्षो में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं तथा इसमे सफलता भी मिली है. बीबीए बीसीए के छात्रों के समुचित प्लेसमेंट के साथ ही परंपरागत विषयों में भी छात्र कैम्पस के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्लेसमेंट सेल आईक्यूएसी के सहयोग से छात्रों के लिए समय समय पर प्रोफेशनल डेवलपमेंट सत्रों का आयोजन करता है.

Principal LS College
Principal LS College

जिन सत्रों में छात्रों के रोजगार क्षमता बढ़ाने के कौशल जैसे कि रिज्यूमे निर्माण, साक्षात्कार कौशल और समूह चर्चा तकनीक, तार्किक तर्क और योग्यता कौशल में प्रशिक्षण दिया जाता है. जो छात्रों को वांछित नौकरी प्रोफाइल बनाने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि बोकेशनल पाठ्यक्रम के अलावा परंपरागत विषयों के छात्रों के लिए भी नवनिर्मित कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर प्रशिक्षण के विशेस सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य शत प्रतिशत छात्रों के कम्प्यूटर के बेसिक ज्ञान को सुनिश्चित करना है.

Advertisements

मौके पर प्रो राजीव झा, डॉ फैयाज अहमद, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, रजनीश कुमार, रणविजय कुमार आदि मौजूद रहे.

#lscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.