Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : World No-Tobacco Day आज दिनांक 31 मई 2023 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य था लोगों के बीच तंबाकू जैसे जानलेवा पदार्थ को लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना ।इन पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि हम किस प्रकार स्वयं को तंबाकू जैसे जहरीले पदार्थ से स्वयं को दूर रखकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के तत्वावधान में हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है और तंबाकू के उपयोग के हानिकारक परिणामों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। एनएसएस के छात्रों की इस दिशा में पहल काबिले तारीफ है।

World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition


कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि इस वर्ष तंबाकू निषेध दिवस का थीम है “हमें भोजन की आवश्यकता है,तंबाकू की नहीं”। बताया कि तंबाकू के उपयोग से फेफड़े का कैंसर एवं ब्रोंकाइटिस हो सकता है। इससे परहेज की जरूरत है।

Advertisements
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition


परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि तंबाकू के उपयोग से दुनिया भर में सालाना लगभग 5 मिलियन लोगों की मौत होती है। तंबाकू के विज्ञापन एवं प्रचार पर रोक लगनी चाहिए।

World No-Tobacco Day Poster Competition
World No-Tobacco Day Poster Competition


**एनएसएस कार्यकर्ता गुंजा कुमारी, पूजा कुमारी, आकांक्षा, स्वाति, आलोक ने तंबाकू के संभावित खतरे को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम किया।
मौके पर डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ इला, अशोक कुमार, चंदन आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

#worldnotabaccoday #rdscollege #nss #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.