Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : Bihar University News अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रयास से राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर में प्राचार्य एवं अतिथि प्राध्यापक के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया। आज दिनांक 31.05.2023 को अतिथि प्राध्यापक संघ की टीम कॉलेज पहुंचकर अतिथि प्राध्यापकों और प्राचार्य के साथ बैठक कर पूर्व से चल रहे विवाद को सुलझाया। संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक कर विवाद को सुलझा लिया गया है।अतिथि प्राध्यापकों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे साथ ही कॉलेज के चतुर्दिक विकास में कॉलेज प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। विवाद को खत्म करने के लिए आपसी सहमति से समझौता पत्र भी तैयार किया गया जिसमें कॉलेज के अतिथि प्राध्यापक , प्राचार्य एवं संघ के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किया।

Bihar University News
अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रयास से राजकीय डिग्री कॉलेज शिवहर में प्राचार्य एवं अतिथि प्राध्यापक के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया।


समझौता पत्र की एक कॉपी विश्वविद्यालय को सौंपी जाएगी।


ज्ञात हो कि कॉलेज के अतिथि प्राध्यापकों ने प्राचार्य के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा था। वहीं प्राचार्य ने भी शिक्षकों पर वर्ग न लेने का आरोप लगाया था। इस कारण बिल भुगतान भी अटका हुआ था।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संदर्भ में जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने भी कॉलेज पहुंचकर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था।
प्राचार्य प्रो अजय कुमार ने कहा कि संघ के प्रयास से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक कर आपसी सहमति से पूर्व के समस्त विवाद को खत्म कर लिया गया है।कहा कि कॉलेज के अतिथि प्राध्यापक कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisements

उन्होंने कॉलेज के चतुर्दिक विकास में सहयोग का भरोसा दिया है। अब ससमय उनका बिल विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा।आगे कॉलेज अतिथि प्राध्यापकों के सहयोग से नैक की तैयारी अच्छे तरीके से की जाएगी। बैठक में संघ के पदाधिकारियों में डॉ ललित किशोर, डॉ कुमार बलवंत, डॉ अफरोज, डॉ रंजीत कुमार,और डॉ गुंजन मौजूद रहे।

#universitynews #Muzaffarpur #sheohar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.