Mumbai 1 June : M.S. Dhoni आई पी एल 2023 की समाप्ति के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर नया समाचार आया है. जैसा कि हम सभी जानते हैं आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग ने जीत हासिल की जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने गुजरात को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. आई पी एल 2023 शुरुआत के पहले मैच में ही महेंद्र सिंह धोनी का घुटना चोटिल हो गया था. आई पी एल 2023 में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए गोता लगाने के बाद से घुटने में दर्द था हालांकि पूरे मुकाबले में दर्द छुपाए नहीं छुप रहा था, पर धोनी ने विकेट कीपिंग नहीं छोड़ी और चेन्नई सुपर किंग को अंततः जीत हासिल हुई.

महेंद्र सिंह धोनी ने यह भी कहा कि शरीर साथ देगा तो 2024 आईपीएल में फिर से खेलेंगे. उन्होंने कहा जिस तरह से प्रसंशको ने प्यार दिया है यह उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि मैं एक और आई पी एल खेले उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाए हैं मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए.
Bihar State U-11 Girls Chess Championship स्टेट अंडर 11 गर्ल्स चैस चैंपियनशिप की विजेता बनी सारण की मोहिनीhttps://t.co/a0FUl76AIv#chess #BiharNews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 1, 2023
महेंद्र सिंह धोनी घुटने का सफल ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. धोनी के घुटने का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम है डॉक्टर दिनशॉ पार्डीवाला. डॉक्टर दिनशॉ पार्डीवाला वही डॉक्टर जिन्होंने ऋषभ पंत और नीरज चोपड़ा के पैरों के ऑपरेशन किये थे. धोनी के घुटने के ऑपरेशन की खबर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताई जा रही है हालांकि कोई अधिकारी के सूचना नहीं दी गई है.
#dhoni #msdhoni #csk #ipl2023

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।