Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 June : सेवा नवीनीकरण को लेकर अतिथि प्राध्यापक संघ ने कुलसचिव से मुलाकात की। कुलसचिव डॉ संजय कुमार ने बताया कि कुछ कॉलेजों का अप्रेजल रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। सभी कॉलेजों का अप्रेजल रिपोर्ट आते ही सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया ससमय जल्द ही पूरी कर ली जाएगी ताकि जुलाई से वर्ग संचालन विधिवत शुरू हो जाए। वहीं उन्होंने बताया कि हिंदी विषय में हटाये गये अतिथि प्राध्यापकों की पोस्टिंग की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया कि संघ के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुलसचिव महोदय से वार्ता हुई है। उम्मीद है कि कुलसचिव महोदय की सक्रियता, प्रशासनिक दक्षता एवं पारदर्शिता से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी और विश्वविद्यालय का चहुंमुखी विकास होगा।

मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर के साथ महासचिव डॉ राघव कुमार, डॉ मणि भूषण कुमार, डॉ अफरोज, डॉ रंजीत कुमार एवं डॉ गुंजन कुमार मौजूद थे।

Advertisements

#Biharuniversity #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.