www.goltoo.in

Dr. Arjit Putatunda को 6th PEFI National Award

July 11, 2023 | by Goltoo

dr airijit

Muzaffarpur 11 July खेल संवाददाता : Dr. Arjit Putatunda को बिहार से शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में उत्कृष्टता और नेतृत्व के लिए National Award से सम्मानित किया गया। यह National Award शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. पुताटुंडा के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के छात्र गतिविधि और खेल अधिकारी डॉ. पुताटुंडा को 6वें फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में “शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में उत्कृष्टता और नेतृत्व” श्रेणी के तहत कोमल और वी. के. पाहुजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह का आयोजन न्यू दिल्ली के न्यू दिल्ली नगरपालिका कन्वेंशन सेंटर में ` 9th जुलाई 2023 को हुआ.

6th National Award- Dr. Arjit Putatunda

Dr. Arjit Putatunda को 6th PEFI National Award
Dr. Arjit Putatunda को 6th PEFI National Award

छठा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह PEFI


भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के 6th National Award समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय कप्तान पद्मश्री दिलीप टिर्की ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया. उन्होंने भारत के तीन अलग-अलग राज्यों (राजस्थान,पंजाब,बिहार) में अलग-अलग क्षमताओं में विशिष्टता के साथ काम किया है. डॉ. पुताटुंडा स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स और फुटबॉल में विशेषज्ञता रखते हैं. वह शारीरिक फिटनेस और खेल के लिए एक समर्पित व्यक्ति हैं.

Dr. Arjit Putatunda को 6th PEFI National Award
Dr. Arjit Putatunda को 6th PEFI National Award

पेफी (बिहार चैप्टर)


पेफी (बिहार चैप्टर) के सचिव कुमार आदित्य ने बताया डॉ. अरिजीत का यह सम्मान बिहार के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा श्रोत और प्रेरणा देने का कार्य करेगी. उनके इस सम्मान के लिए पेफी (बिहार चैप्टर) के अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष जय नारायण कुमार, गौरीशंकर, अखिलेश मनी, संयुक्त सचिव कुंदन राज, कोषाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, कार्यकारी सदस्य संदीप कुमार , हरि मोहन सिंह, मनी कांत, राहुल कुमार, रेणु बाला, साधना कुमारी, रिछा सिंह एवं मीडिया प्रभारी दिल मोहन झा ने खुशी जाहिर की एवं बधाई दिया.

#pefi #nationaaward #news #drarijitputatunda

RELATED POSTS

View all

view all