Muzaffarpur News
Advertisements
Ramshrestha Singh College Chochhaan

Muzaffarpur 26 September : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने Ramshrestha Singh College Chochhaan रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां का निरीक्षण किया। उन्होंने कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय के सैद्धांतिक और प्रायोगिक कक्षा के संचालन का अवलोकन किया।

Ramshrestha Singh College Chochhaan निरीक्षण

शिक्षकों व वर्ग में छात्रों की उपस्थिति, लाइब्रेरी, लैब, सेमिनार हॉल, कंप्यूटर लैब की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर उन्होंने पड़ताल की। वर्ग में छात्रों की उपस्थिति देखकर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि 75% तक छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके का यह बेहतर कॉलेज है। क्लासरूम, लैब, की संख्या बढ़ाने को कहा। लाइब्रेरी को और अधिक समृद्ध बनाने का सुझाव दिया।

कॉलेज के कैश बुक का निरीक्षण कर उन्हें अपडेट करने की सलाह दी गई। शिक्षकों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक सिलेबस के अनुसार अपने आप को अपडेट करें और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाये। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सेमिनार, डिबेट, वर्कशॉप के साथ-साथ खेल के भी कार्यक्रम कराए जाएं।

Advertisements
Ramshrestha Singh College Chochhaan
Ramshrestha Singh College Chochhaan


प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी एवं सचिव श्री आमोद कुमार ने बताया कि बिहार सरकार, राज भवन व विश्वविद्यालय के निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्ग में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए छात्रों की सूची बनाकर उन्हें फोन एवं ईमेल से सुचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों पर त्वरित गति से अमल किया जाएगा।


मौके पर प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी, सचिव श्री आमोद कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार, डॉ परमहंस चौधरी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ शरतेंदु सिंह, श्री जयप्रकाश शर्मा, श्याम किशोर पांडे, डॉ ललित किशोर समेत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

#Muzaffarpur #rscollege #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.