Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 26 September : All India Bhojpuri Sahitya Sammelan अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, बिहार की राष्ट्रीय प्रवर समिति और कार्य समिति की 24 सितम्बर, 2023 को ‘ तुलसी भवन ‘ जमशेदपुर ( झारखंड ) में हुई अत्यंत महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि भोजपुरी – हिन्दी के जाने-माने साहित्यकार और समीक्षक डॉ. ब्रजभूषण मिश्र सम्मेलन के सत्ताईसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. ( डॉ. ) जयकान्त सिंह ‘ जय ‘ ने बताया कि सत्तर के दशक से भोजपुरी भाषा, समाज , संस्कृति, साहित्य और शिक्षा के निर्माण, उत्थान और वैश्विक पहचान के लिए सतत् सुव्यवस्थित पद्धति से कार्य करनेवाले इस संगठन का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है।

All India Bhojpuri Sahitya Sammelan
All India Bhojpuri Sahitya Sammelan डॉ. ब्रजभूषण मिश्र होंगे अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के सत्ताईसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष

All India Bhojpuri Sahitya Sammelan भावी अध्यक्ष

डॉ. मिश्र उस भोजपुरी सेवी संगठन के भावी अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं जिसे पूर्व में अध्यक्ष के रूप में डॉ. उदय नारायण तिवारी, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य देवेन्द्र नाथ शर्मा, डॉ. विवेकी राय, पाण्डेय कपिल, डॉ. प्रभुनाथ सिंह, डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव आदि सरीखे विद्वानों का नेतृत्व प्राप्त हो चुका है। डॉ. मिश्र सम्मेलन के छब्बीसवें और वर्तमान अध्यक्ष संस्कृत, हिन्दी और भोजपुरी के वयोवृद्ध विद्वान साहित्यकार डॉ. हरेराम त्रिपाठी चेतन के बाद के ऐसे अध्यक्ष होंगे जो पूर्व में इस राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री भी रह चुके हैं।

आगामी 16 और 17 दिसम्बर, 2023 को जमशेदपुर ( झारखंड ) में आयोजित सम्मेलन के सत्ताईसवें दो दिवसीय अधिवेशन में डा. मिश्र को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाएगा। डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव, सूर्यदेव पाठक ‘पराग’, डॉ हरेराम त्रिपाठी ‘ चेतन ‘, डॉ. महामाया प्रसाद विनोद, कनक किशोर, कुमार विरल, सुभाष यादव, गंगा प्रसाद अरुण, डॉ. सुनील कुमार पाठक, डॉ. जयकान्त सिंह ‘जय’ आदि डॉ . ओमप्रकाश राजापुरी ने डॉ. मिश्र के अध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।

Advertisements

#bhojpuri #bhojpurisahitya #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.