Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 October : College Inspection in Bihar University रामदयालु सिंह महाविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने आरबीबीएम कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कला और विज्ञान संकाय के वर्ग संचालन और प्रायोगिक कक्षा का अवलोकन किया। लाइब्रेरी, लैब, सेमिनार हॉल, कंप्यूटर की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर उन्होंने पड़ताल की। वहीं कार्यालय में पहुंचकर छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, कैश बुक आदि की जांच की। कॉलेज में चल रहे निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया।

College Inspection in Bihar University
College Inspection in Bihar University सरकार एवं राजभवन के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो -डॉ राजीव

आरबीबीएम कॉलेज का हुआ निरीक्षण

सरकार एवं राजभवन के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो -डॉ राजीव

Advertisements

College Inspection in Bihar University डॉ राजीव कुमार


उन्होंने बताया कि कॉलेज की प्राचार्या डॉ ममता रानी के निर्देशन में कॉलेज समग्र रूप से अच्छा चल रहा है। प्राचार्य ने शिक्षकों की कमी के बारे में बताया। इस संबंध में विश्वविद्यालय को बताया जा चुका है। डॉ राजीव ने बताया कि सभी शिक्षक, अतिथि शिक्षक एवं कर्मचारी कॉलेज प्रबंधन एवं शैक्षिक गतिविधि में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।

College Inspection in Bihar University सरकार एवं राजभवन के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो -डॉ राजीव
College Inspection in Bihar University सरकार एवं राजभवन के निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो -डॉ राजीव

डॉ राजीव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नए पाठ्यक्रम के अनुसार अपने आप को अपडेट करें और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभायें। सरकार और राजभवन के निर्देश का पालन करते हुए हर हाल में 75% से अधिक छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर बल दें।

College Inspection in Bihar University प्राचार्य डॉ ममता रानी


प्राचार्य डॉ ममता रानी ने कहा कि लगातार निरीक्षण कार्य होने से कॉलेज में कमी का पता चलता है और अच्छा काम करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार, राज भवन व विश्वविद्यालय के निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझाव को त्वरित गति से अमल में लाया जाएगा। मौके पर सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

#Muzaffarpur #news #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.