Headlines

Train Accident : Vaishali Superfast, Humsafar Express समेत तीन ट्रेन को बोगियों में आग और विस्फोट

Service Regularization
Advertisements

Etawah 16 November : Train Accident वैशाली सुपरफास्ट,हमसफ़र एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेन को बोगियों में आग और विस्फोट। बर्निंग ट्रेन होने से बची वैशाली एक्सप्रेस। इटावा में एक और बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बचा। जिसमे किसी की जान नहीं गई है ।

Train Accident : Vaishali Superfast

गुरुवार अहले सुबह दिल्ली से सहरसा जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन की S-6 बोगी में भी आग लग गई। आग की घटना से यात्रियों में अफरातफरी और हड़कंप मच गया। हादसे में लगभग 20 यात्री घायल बताये जा रहे हैं। यात्रियों को इटावा जिला अस्पताल भेजा गया है।

11 यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, 8 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली और कानपुर के बीच इटावा में 12554 डाउन वैशाली ट्रेन की स्लीपर S-6 कोच के बाथरुम में आग लग गई। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया । एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेन को रोकना पड़ा फिर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हादसा थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मैनपुरी फाटक के आउटर पर हुआ। छठ पर्व को लेकर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ है ट्रेनों में।इस कारण आशंका है ट्रेन के बाथरूम में किसी यात्री के सामान से आग लगने की घटना हुई होगी या धूम्रपान से।


कल का दिन ट्रेन की बोगियों में आग का दिन था कल बिहार से सम्बंधित तीन ट्रेनों की बोगियों में आग लगने की घटना हुई।पहला सराय भोपट रेलवे स्टेशन जो इटावा जिले में ही आता है पर बोगी में आग लगी। नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन नंबर– 02570 (हमसफर एक्सप्रेस) के कोच S–1 में आग लगी। सिलेंडर में धमाके से आग लगने की बात सामने आई।
तीसरी घटना समस्तीपुर के पास जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में विस्फोट की घटना हुई जिसमे ४ लोग झुलस गए। बताय जा रहा दरभंगा सकरी के दो यात्री गन पाउडर दिल्ली से लेकर आ रहे थे जिसमे विस्फोट हो जाने से घटना हुई।

Train Accident : Vaishali Superfast
Train Accident : Vaishali Superfast


महज कुछ घंटों के अंतराल पर हुई है तीनों ट्रेन दुर्घटनाएं। ट्रेनों में यात्रियों द्वारा प्रतिबंधित आमान लेकर चलने से हो रही दुर्घटनाएं। तोड़ फोड़ की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

#trainaccident #vaishaliexprees

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *