National News
Advertisements

Mumbai 26 February : Pankaj Udhas का निधन: पंकज जी हम सबको उदास कर गए, अब चिठ्ठी नहीं आएगी.
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर इस दुखद समाचार की जानकारी दी। पंकज उधास को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनको तकलीफ होने पर. आज सोमवार 11:00 बजे अंतिम सांस चली।

Pankaj Udhas पंकज जी हम सबको उदास कर गए

पंकज उदास का जन्म 17 मई, 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। उनके पिता केशु भाई एक सरकारी कर्मचारी थे और संगीत की उनकी पसंद ने पंकज उधास और उनके भाइयों को भी संगीत की ओर झुकाव हुआ।

Pankaj Udhas


भारत चीन युद्ध के बीच की घटना है लता मंगेशकर के ‘ऐ मेरे वतन के लोगों‘ गाने को पंकज उधास ने एक कार्यक्रम में गया तब दशकों में से एक व्यक्ति ने उन्हें 51 रुपए दिए थे यही उनकी पहली कमाई थी.

Advertisements
Pankaj Udhas
Pankaj Udhas

पंकज उधास की गायी हुई चुनिंदा गजलों में “चांदी जैसा रंग है तेरा” और “थोड़ी थोड़ी पिया करो” शामिल हैं। उन्हें 2006 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उनके पार्थिव शरीर अभी अस्पताल में है और उनके परिवार वालों के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सन्देश में कहा “हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं।

उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।”

पंकज उधास के भाई मनहर उधास भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और दोनों ने संगीत अकादमी से पढ़ाई की है। इस दुखद खबर से संगीत जगत में एक विशेष रोशनी बुझ गई है, परंतु उनका संगीत और उनकी आवाज़ हमेशा अमर रहेगी।

#pankajudhas

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.