
Muzaffarpur 27 November : अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी Gurukul Chess Academy Muzaffarpur के प्रथम सालगिरह पर गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू के नेतृत्व में झपहां स्थित जीसीए प्ले स्कूल ऑफ चेस में प्रथम जीसीए एनिवर्सरी रैपिड शतरंज प्रतियोगिता एवं समारोह का आयोजन किया गया।
Gurukul Chess Academy Muzaffarpur
प्रथम जीसीए एनिवर्सरी रैपिड शतरंज के विजेता बने सुभम कुमार सिंह
गुरुकुल शतरंज अकादमी के एक साल पूरा होने पर भव्य आयोजन.


गुरुकुल के खिलाड़ियों ने केक काटकर जश्न मनाया। विजेता खिलाड़ियों को गजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक झा, सकरा जिला परिषद अनिल कुमार, एमआईटी के सहायक डाकपाल ध्रुव लाल राय, गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू, जीएन ट्रेडर्स के निदेशक विजय कुमार एवं मार्स क्लासेज की निदेशिका मीरा कुमारी ने पुरस्कृत किया।

School Hockey Muzaffarpur U17 Champion Eklavya Muzaffarpur https://t.co/Rd3cbB6vSG #Muzaffarpur #goltoo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 27, 2023

गुरुकुल के शाखा संयोजक अंजनी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में दर्जनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में सलोनी कुमारी विजेता तो राखी कुमारी उपविजेता बनी। तीसरा स्थान शालिनी कुमारी को प्राप्त हुआ।

#Bihar #Muzaffarpur में मध् निषेध विभाग द्वारा नशामुक्त बिहार #marathon का आयोजन किया गया। #goltoo @DM_Muzaffarpur pic.twitter.com/d4j0goY7SL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 23, 2023
पुरूष वर्ग में कुल चार अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित दर्जन भर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर सुभम कुमार सिंह, द्वितीय स्थान पर अमृत रौनक, तृतीय स्थान पर पवन सिंह, चतुर्थ स्थान पर टोयेश सिंह, पांचवें स्थान पर आकाश कुमार, छठे स्थान पर डॉ• आलोक रंजन, सातवें स्थान पर पंकज कुमार एवं आठवें स्थान पर अविनाश मोनू रहें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक झा ने बताया कि विगत एक वर्ष में 10 राज्य स्तरीय ओपेन प्रतियोगिता, 1 आधिकारिक बिहार राज्य जूनियर शतरंज प्रतियोगिता, मुजफ्फरपुर में कुल 5 शाखाएं एवं आईपीएल की तर्ज पर दो चेस लीग सहित दर्जनों मैराथन शतरंज प्रशिक्षण का आयोजन करने वाला शहर का पहला शतरंज अकादमी बन गया है।


जिला परिषद अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए गुरुकुल शतरंज अकादमी का प्रयास लगातार जारी है और यह एक अति सराहनीय कार्य है। ध्रुव लाल राय ने अपने संबोधन में इसी गति से आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सोनू ने किया।
#gurukulchess #Muzaffarpur #chess

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।