www.goltoo.in

Gurukul Chess Academy गरीब नाथ राय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

December 1, 2023 | by Goltoo

Gurukul Chess

Muzaffarpur 1 December : अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त Gurukul Chess Academy गुरुकुल शतरंज अकादमी के द्वारा पुण्यश्लोक गरीब नाथ राय जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बोचहां प्रखंड स्थित रूदहां सनाठी गांव में पुण्यश्लोक गरीब नाथ राय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

Gurukul Chess Academy

6 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर में 6 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी नगीया देवी के द्वारा किया गया।

पवन सिंह विजेता, टोयेश उप विजेता एवं राजीव रंजन को तीसरा स्थान

विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे शिक्षक देवनारायण राय, राधे राय, तेजनारायण राय एवं उदय कुमार के द्वारा गरीब नाथ राय जी के कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। केयर टेकर अविनाश मोनू ने बताया कि कुल 4 चक्रों में खेली गई प्रतियोगिता का खिताब अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी पवन सिंह ने 3.5 अंक बनाकर जीत लिया। 3- 3 अंकों के साथ टोयेश दूसरे एवं राजीव रंजन तीसरे स्थान पर रहें।

Gurukul Chess Academy गरीब नाथ राय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Gurukul Chess Academy गरीब नाथ राय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर के शीर्ष दस-दस खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में जीसीए प्ले स्कूल ऑफ चेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार, गुरुकुल के शाखा संयोजक अंजनी कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, कातिब जगत राय, सीता देवी, मीना देवी एवं मार्स ट्रेडर्स की निदेशिका मीरा कुमारी के द्वारा दो हजार छः सौ की ईनामी राशि, आकर्षक विजेता ट्राॅफी एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल से पुरस्कृत किया गया।

Gurukul Chess Academy गरीब नाथ राय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Gurukul Chess Academy गरीब नाथ राय मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

उक्त अवसर पर राज कुमारी देवी, रिंकु देवी, प्रीति कुमारी, प्रतिभा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के अंतिम चक्र के प्रमुख पांच बोर्ड के प्रथम बोर्ड पर सुभम कुमार सिंह को टोयेश से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। दो नंबर बोर्ड पर पवन सिंह ने आलोक रंजन को, तीन नंबर बोर्ड पर राजीव रंजन ने दिव्यांश को, चार नंबर बोर्ड पर रजनीश कुमार ने शिवानी सर्राफ को एवं पांच नंबर बोर्ड पर केशव मस्करा ने अंकित कुमार को हराया।

आर्बिटर के रूप में अंजनी कुमार एवं अविनाश मोनू तथा मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सोनू ने किया।

Gurukul Chess Academy – दस विजेता

  1. पवन सिंह, 2. टोयेश, 3. राजीव रंजन, 4. सुभम कुमार सिंह, 5. रजनीश कुमार, 6. आलोक रंजन, 7. दिव्यांश, 8. केशव मस्करा, 9. शिवानी सर्राफ, 10. अंकित कुमार

प्रशिक्षण शिविर के शीर्ष दस विजेता

  1. प्रगति कुमारी, 2. सिमरन कुमारी, 3. रूपेश कुमार, 4. दिव्यांश कुमार, 5. ऋषि राज, 6. गौरव कुमार, 7. प्रिंसी कुमारी, 8. राजा कुमार, 9. राहुल कुमार, 10. अंगेश कुमार

RELATED POSTS

View all

view all