Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 December : जिले में शिक्षक नियोजन Teacher Niyojan के तहत छः हजार से अधिक शिक्षकों ने विद्यालयों में योगदान किया है। विद्यालयों में अध्यन अध्यापन के लिए संसाधनों यथा बेंच डेस्क, कमरा के लिए प्रस्ताव एवं प्राक्कलन के लिए बैठक की गयी।

Teacher Niyojan छः हजार से अधिक शिक्षकों का योगदान

माननीय सांसद श्री अजय निषाद सहित माननीय विधायकगण उपस्थित रहे। निदेशानुसार सभी माननीय से प्राथमिकता के साथ वैसे विद्यालयों की सूची प्रेषित करने हेतु अनुरोध किया गया, जहां कमरों का अभाव है। आवश्यकता के अनुरूप कमरे नहीं है। विभागीय आवंटन प्राप्त होते ही प्राथमिकता सूची के आधार पर इसका निर्माण किया जायेगा।

Teacher Niyojan
Teacher Niyojan मुजफ्फरपुर में छः हजार से अधिक शिक्षकों का योगदान

सभी सहायक अभियंता, बिहार शिक्षा परियोजना को निदेश दिया गया कि आगामी 15 दिनों में विद्यालयों का भौतिक सत्यापन का प्राक्कलन दें। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं जे.ई. इस संबंध में विद्यालय का भौतिक सत्यापन भी करके प्रतिवेदन प्रतिवेदित करेंगे।

Advertisements

माननीय विधायकगण से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों के प्राथमिकता सूची के आधार पर विद्यालय तय करके जिला शिक्षा कार्यालय को अतिशीघ्र उपलब्ध करायें। जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया कि वैसे विद्यालयों के पास उपलब्ध आवंटन /लेखा का ब्योरा उपलब्ध करायें, जिसकी समीक्षा की जाएगी।

प्राथमिक विद्यालयों में 05 तथा मिडिल विद्यालयों में 08 और उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में कम से कम 15 कमरे अनिवार्य रूप से होने चाहिए। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को इसकी माॅनेटरिंग करने का निदेश दिया गया।

#Muzaffarpur #teacher

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.