Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 December : L.S. College Muzaffarpur प्राचार्य डा.ओपी राय ने छात्रों का किया मार्गदर्शन, बोले- छात्र-छात्राएं कालेज के ब्रांड एंबेस्डर.

L.S. College Muzaffarpur बीएमसी में फेयरवेल

लंगट सिंह महाविद्यालय के बीएमसी में शुक्रवार को फेयरवेल सह फ्रेशर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डा.ओमप्रकाश राय ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कहा कि छात्रों के जीवन में अनुशासन की अहम भूमिका है। सत्य का मार्ग कठिन जरूर है, लेकिन यदि इसपर अनुशासन के साथ चला जाए तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।

L.S. College Muzaffarpur बीएमसी में फेयरवेल
L.S. College Muzaffarpur बीएमसी में फेयरवेल

ये बातें लंगट सिंह कालेज के प्राचार्य डा.ओमप्रकाश राय ने बैचलर आफ मास कम्युनिकेशन विभाग में आयोजित फेशर्स मीट सह फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए वहां के छात्र ही असली ब्रांड एंबेस्डर हैं। प्राचार्य ने विभाग की पत्रिका दृष्टि के दूसरे अंक का लोकार्पण किया। इसके संपादन में भूमिका निभाने के लिए साकिब और श्रेया शर्मा की प्रशंसा की।

Advertisements

दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले सत्र में 2023-26 में नामांकित विद्यार्थियों को फेशर्स दिया गया। इस दौरान चार चरणों में प्रतियोगिता से गुजरने के बाद चंदन कुमार को मिस्टर फेशर्स और शिवानी को मिस फेशर्स का खिताब दिया गया। प्राचार्य ने दोनों को क्राउन दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में समन्वयक डा.राजीव कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया।

L.S. College Muzaffarpur बीएमसी में फेयरवेल
L.S. College Muzaffarpur बीएमसी में फेयरवेल

कालेज के वरीय शिक्षक डा.राजीव कुमार, डा.प्रमोद कुमार, डा.ललित किशोर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डा.राजेश्वर कुमार ने कहा कि पत्रकारिता जनमानस की पैरोकार है। इसका अस्तित्व बचाए रखना यहां से निकल रहे छात्रों का पहला कदम होना चाहिए। फेशर्स में निर्णायक की भूमिका देव आनंद, पंखुरी और सुषमा ने निभाई।

L.S. College Muzaffarpur मानसी के मैथिली गीतों ने लगाया चार चांद :

दूसरे सत्र में सत्र 2020-23 के विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं के तीन वर्षों का साथ छूटा तो सभी भावुक हो गए। जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से समां बांधा। उत्तम ने गीत तो श्रेया, शिवानी समेत अन्य छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। पास होकर निकल रहे विद्यार्थियों ने कालेज में बीताए पलों को एक दूसरे से साझा किया। प्राचार्य ने कहा कि वे नए सफर की ओर जा रहे हैं। वहां वे बेहतर करें।

कालेज प्रशासन हमेशा उनके साथ है। साथ ही वे भी अपने जूनियर्स का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे। प्रथम सत्र का संचालन संजीत और मानसी मिश्रा और द्वितीय सत्र का संचालन सचिन और खुशबू ने किया। कार्यक्रम में सचिन, अमित, चंदू, अल्का समेत अन्य ने भूमिका निभाई। मानसी मिश्रा ने मैथिली गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

#lscollege #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.