www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University में स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदली, 17 मई की परीक्षा अब 21 मई को

May 13, 2026 | by Goltoo

ug eaxm of 17 may12

Muzaffarpur 13 May : B.R.A. Bihar University ने स्नातक 2024-28 तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की 17 मई की परीक्षा स्थगित कर 21 मई को कराने का निर्णय लिया है। वहीं स्नातक नामांकन पुराने UMIS पोर्टल से और PG नामांकन समर्थ पोर्टल पर होगा।

B.R.A. Bihar University में स्नातक सेमेस्टर तृतीय, 17 मई की परीक्षा अब 21 मई को

B.R.A. Bihar University ने स्नातक सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 21 मई को पूर्व निर्धारित समय और परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। हालांकि अन्य सभी परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामकुमार ने बताया कि 17 मई को विभिन्न कॉलेजों में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में एक ही दिन दो बड़ी परीक्षाओं के आयोजन से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थागत समस्या उत्पन्न हो सकती थी। छात्रों की सुविधा और सुचारु परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

B.R.A. Bihar University
B.R.A. Bihar University

इधर विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर नामांकन प्रक्रिया को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। राजभवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यपाल सह कुलाधिपति Lieutenant General Syed Ata Hasnain ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन प्रक्रिया पुराने UMIS पोर्टल के माध्यम से ही संचालित की जाएगी। कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai और उनकी टीम ने राजभवन को बताया कि विश्वविद्यालय में तकनीकी कर्मियों की भारी कमी है, जिसके कारण समर्थ पोर्टल पर पूरी तरह से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सत्र को नियमित रखने और आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी को रोकने के लिए कुलपति की अनुमति से 4 मई को पुराने UMIS पोर्टल का लिंक दोबारा सक्रिय किया गया था। इसका असर यह हुआ कि मात्र आठ दिनों के भीतर 48 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक नामांकन के लिए आवेदन कर दिया।

वहीं पीजी सत्र 2026-28 में नामांकन समर्थ पोर्टल के जरिए कराया जाएगा। इसके लिए स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अक्टूबर-नवंबर तक परिणाम जारी होने की संभावना है। रिजल्ट प्रकाशित होते ही पीजी नामांकन प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल समर्थ पोर्टल पर केवल छुट्टियों से संबंधित प्रक्रिया ही सक्रिय है और अन्य तकनीकी अपडेट पर काम जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all