Sports
Advertisements

Muzaffarpur 13 May : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देश पर Muzaffarpur में 18 और 19 मई को वाटर स्पोर्ट्स एवं ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित होगा। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

Muzaffarpur में खेल प्रतिभाओं की खोज शुरू, वाटर स्पोर्ट्स और ताइक्वांडो के लिए

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र एवं जिला उत्कृष्टता केंद्र के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसको लेकर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने आधिकारिक सूचना जारी की है।

Muzaffarpur में खेल प्रतिभाओं की खोज शुरू, वाटर स्पोर्ट्स और ताइक्वांडो के लिए
Muzaffarpur में खेल प्रतिभाओं की खोज शुरू, वाटर स्पोर्ट्स और ताइक्वांडो के लिए

जारी सूचना के अनुसार, Muzaffarpur के खेल भवन में दो अलग-अलग खेल विधाओं के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। 18 मई को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के तहत वाटर स्पोर्ट्स के लिए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन होगा। वहीं 19 मई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के लिए ताइक्वांडो खेल के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

Advertisements

चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आयु 12 से 14 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसके लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2012 से 1 जनवरी 2014 के बीच होनी अनिवार्य है।

Muzaffarpur जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों और अभिभावकों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.