Sports
Advertisements

Muzaffarpur 2 December: बिहार फुटसल लीग का शुभारंभ तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन परिसर स्थित रविनंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में हुआ.

Futsal RN Sahay Indoor Stadium में
Futsal RN Sahay Indoor Stadium में
Amit Anand,RN Singh,Manish Kumar in Futsal League
Amit Anand, RP Singh, Manish Kumar in Futsal League

Bihar Futsal League-Tirhut College of Physical Education

प्रथम राज्य स्तरीय विशाल अजीत आनंद बिहार फुटसल लीग का शुभारंभ तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन परिसर स्थित रविनंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में हुआ.

Futsal

Futsal RN Sahay Indoor Stadium में

जिसमे पहला मैच तिरहुत कॉलेज और प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया था जो 5-5 से ड्रॉ रहा उसके बाद बाबू एफसी बनाम शकुंतला देवी फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें शकुंतला देवी एफसी से बाबू एफसी को 5-3 से किया.

Advertisements
Futsal

उसके बाद विशाल बिहार यूनाइटेड बनाम अजीत विशाल मेमोरियल ट्रस्ट के बीच खेला गया जिसमें विशाल बिहार यूनाइटेड एफसी को अजीत विशाल ट्रस्ट ने 6/3 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया.

Futsal
मैच में मुख्य अतिथि श्री रविंद्र प्रसाद सिंह (बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष), श्री मनीष कुमार (संयुक्त सचिव, तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन), श्री राकेश कुमार (संयोजक बिहार फुटसल), सुनील कुमार सचिव मुज़फ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन

मैच में मुख्य अतिथि श्री रविंद्र प्रसाद सिंह (बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष), श्री मनीष कुमार (संयुक्त सचिव, तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन), श्री राकेश कुमार (संयोजक बिहार फुटसल), सुनील कुमार सचिव मुज़फ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन आदि गणमान्य लोग थे।

Futsal

Futsal Game क्या है?

फुटसल एक फुटबॉल-आधारित खेल है जो बास्केटबॉल कोर्ट जैसे हार्डकोर्ट पर खेला जाता है, जो फुटबॉल पिच से छोटा होता है और मुख्य रूप से घर के अंदर यानि इंडोर खेला जाता है। इसमें फ़ाइव-ए-साइड फ़ुटबॉल और इनडोर फ़ुटबॉल जैसी समानताएँ हैं।

Futsal


फुटसल पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिनमें से एक गोलकीपर होता है। इनडोर फुटबॉल के कुछ अन्य रूपों के विपरीत, यह लाइनों द्वारा चिह्नित हार्ड कोर्ट की सतह पर खेला जाता है; दीवारों या बोर्डों का उपयोग नहीं किया जाता है। यह एसोसिएशन फ़ुटबॉल की तुलना में छोटी, सख्त, कम उछाल वाली गेंद से खेला जाता है। सतह, गेंद और नियम गेंद पर नियंत्रण और छोटी जगहों में पासिंग को बढ़ावा देते हैं।इस खेल में 5 खिलाड़ियों की टीम होती है।

Futsal


फुटसल की शुरुआत 1930 में हुई जब मोंटेवीडियो, उरुग्वे में एक शिक्षक जुआन कार्लोस सेरियानी ने वाईएमसीए के लिए इनडोर फुटबॉल का एक संस्करण बनाया था।

दुनिया में फुटसल खेलने वाले देशों में पहले पांच स्थान पर ब्राज़ील,स्पेन ,पुर्तगाल ,अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया है।

महाविद्यालय से प्रभारी प्राचार्य श्री ओंकेशवर, प्रो. अखिलेश मणि, प्रो. अजय कुमार, डॉ. बीरेंद्र यादव, प्रो. ओम प्रकाश सिंह, विनय कुमार, संजय कुमार, अजिताभ के साथ -साथ सभी कर्मचारी गण एवं छात्र -छात्राऐं उपस्थित थे।
कल के मैच सुबह 8 बजे से खेले जायेंगे।

#futsal #indoorfootball

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.