www.goltoo.in

Bihar Futsal League तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में, ईस्ट सेंट्रल रेलवे Champion

December 3, 2023 | by Goltoo

futsal2

Muzaffarpur 2 December : अजीत विशाल मेमोरियल ट्रस्ट व विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में Bihar Futsal League तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के रवि नंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में खेला गया. खेल के दूसरे दिन 4 क्वार्टरफाइनल खेले गए जिसमे 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

Bihar Futsal League तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में,
Bihar Futsal League तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में, ईस्ट सेंट्रल रेलवे Champion

Bihar Futsal League


पहला सेमीफाइनल प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब बनाम तिरहुत कॉलेज के बीच खेला गया. प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब ने 10-0 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरा सेमीफाइनल ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर बनाम फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया जिसमे ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने फ्यूचर स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी को 6-3 हरा कर फाइनल में प्रवेश किया.

Bihar Futsal League तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में,
Bihar Futsal League तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में, ईस्ट सेंट्रल रेलवे Champion

फाइनल मैच प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब समस्तीपुर बनाम ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के बीच खेला गया जिसमे ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब समस्तीपुर को 4-1 हरा कर से हराकर लीग खिताब अपने नाम किया.

Futsal League

विजयी टीम को अजीत विशाल मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष रश्मी श्रीवास्तव ने ट्रॉफी व 2500 रुपए की नगद राशि देकर जीत की बधाई दी.

आज के मुख्य अतिथि चीफ गेस्ट भारतीय राष्ट्रीय फुटसल टीम के हैडकोच जोशुआ स्टेन वाज व बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज हुसैन व बिहार स्टेट टीम के कोच संतोष कुमार थे.

Futsal League

अजीत विशाल मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष रश्मी श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथि को मोमेंटो व गुलदस्ता देकर स्मानित कर स्वागत किया।

Futsal League
रवि नंदन सहाय इंडोर स्टेडियम

Futsal Game क्या है?

फुटसल एक फुटबॉल-आधारित खेल है जो बास्केटबॉल कोर्ट जैसे हार्डकोर्ट पर खेला जाता है, जो फुटबॉल पिच से छोटा होता है और मुख्य रूप से घर के अंदर यानि इंडोर खेला जाता है। इसमें फ़ाइव-ए-साइड फ़ुटबॉल और इनडोर फ़ुटबॉल जैसी समानताएँ हैं।

फुटसल की शुरुआत 1930 में हुई जब मोंटेवीडियो, उरुग्वे में एक शिक्षक जुआन कार्लोस सेरियानी ने वाईएमसीए के लिए इनडोर फुटबॉल का एक संस्करण बनाया था।

#futsal #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all