Chaturbhuj Cup Football हाजीपुर ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान Muzaffarpur को पराजित किया
December 5, 2023 | by Goltoo
Muzaffarpur 5 December : 31 वें चतुर्भुज कप फुटबॉल प्रतियोगिता Chaturbhuj Cup Football जो अखिल भारतीय चतुर्भुज राम मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में खेली जा रही है.



Chaturbhuj Cup Football Hajipur vs Muzaffarpur
आज दिनांक 05.12.2023 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 31 वी चतुर्भुज कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच मुजफ्फरपुर एकादश और ई सी रेलवे हाजीपुर के बीच के खेला गया।



आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला खेल पदाधिकारी श्री मिथलेश कुमार के द्वारा दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर श्री नन्द किशोर आर्य निर्देशक प्रभात जर्दा फैक्ट्री राजेश कुमार निर्देशक प्रभात जर्दा फैक्ट्री नीरज कुमार कार्यालय प्रबंधक प्रभात जर्दा फैक्ट्री , राणा कर्मकार आयोजन सचिव ,श्री फिरोजुद्दीन फैज, पूर्व खिलाड़ी हरनाम सिंह, बृजेन्द्र चौधरी , देवेंद्र प्रसाद, राजा भैया, शैलेंद्र कुमार सिन्हा ,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ,रमेश प्रसाद, प्रेम कुमार सिन्हा , विजय कुमार सिन्हा,असगर हुसैन,बिनोद कुमार चौधरी, राजेंद्र साह, सुधीर कुमार सिंह , मुहम्मद रिजवान ,मुहम्मद करार , मुहम्मद सलाउद्दीन, पंकज कुमार सिंह गुड्डू , की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया गया।






खेल प्रारम्भ होने के पहले स्वर्गीय श्री चतुर्भुज राम जी के तस्वीर पर फूल समर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।






दूसरे मैच में ईस्टर्न रेलवे हाजीपुर की टीम ने उतार चढ़ाव भरे रोमांचक मुकाबले में मेजबान मुजफ्फरपुर को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया.




ई सी रेलवे के जर्सी नंबर 20 जयपाल ने खेल के 20 वे मिनट में गोल कर आपने टीम को 1 शून्य से आगे पर दिया।खेल के 34 वें मिनट मुजफ्फरपुर एकादश के जर्सी नंबर 11 कुणाल के द्वारा गोल कर बराबरी कर दिया गया।मध्यांतर तक दोनो टीम एक एक गोल से बराबरी पर रही।




31st Chaturbhuj Cup Football Tournament उद्दघाटन मैच में नेपाल विजयीhttps://t.co/3HVqNnbCy2#football #goltoo pic.twitter.com/UiIP4VfkKZ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 4, 2023



मध्यांतर के बाद ई सी रेलवे हाजीपुर के जर्सी नंबर 15 राजू मंडल ने 89 वें मिनट में अपने टीम के लिए निर्णायक दूसरा गोल कर अपने टीम को 2 के मुकाबले एक गोले आगे कर दिया।खेल की समाप्ति बाद ई सी रेलवे हाजीपुर एक के मुकाबले दो गोल से विजयी हुए.






इस टूर्नामेंट में 1 बीरगंज यूथ अकादमी नेपाल,2 जी आर स्पोर्टिंग क्लब सिल्लीगुड़ी बंगाल, इ सी रेलवे हाजीपुर,और मुजफ्फरपुर एकादश कुल चार टीमें भाग ले रही है।






निर्णायक के रूप में श्री सुनील कुमार इंडिया रेफ्री, श्री अरुण हंसदा इंडिया।रेफ्री श्री इरशाद मल्लिक बिहार रेफ्री,श्री मुहम्मद नौशादुल हसन बिहार रेफ्री ने अपनी शानदार भूमिका निभाई।

फिजियो डॉक्टर के रूप में डॉक्टर शाहरुख फिरोज और डॉक्टर रितेश शरण ने सहयोग दिया।


टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कल दिनांक 06.12. 2023 को टूर्नामेंट का जीआर स्पोर्टिंग क्लब सिल्लीगुड़ी और मुजफ्फरपुर जिला एकादश के बीच खेला जाएगा।
#chaturbhujcup #muzaffarpur #football

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all