Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 December : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में आयोजित आगामी 22-24 दिसंबर, 2023 को State Level Chess Championship ‘Asav Hospital Cup’ in Muzaffarpur राज्य स्तरीय “आसव हॉस्पिटल कप” बिहार राज्य टीम (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2023 कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Asav Hospital Cup


आगामी दिनांक 22-24 दिसंबर, 2023 को स्थानीय कलमबाग रोड, स्थित “आदर्श छात्रावास” के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में “आसव हॉस्पिटल कप” बिहार राज्य टीम (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2023 आयोजित किया जाएगा।

State Level Chess Championship 'Asav Hospital Cup' in Muzaffarpur
Asav Hospital Cup

उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय चैम्पियनशिप में बिहार राज्य के टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे साथ ही लगभग 20000 रूपया नगद पुरस्कार स्वरूप बांटा जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु संघ द्वारा गुडू शाही को आयोजन अध्यक्ष एवं हिमांशु कुमार को आयोजन सचिव के साथ अभिजीत कुमार, विजेंद्र कुमार को आयोजन सदस्य बनाया गया है।

Advertisements

ऊक्त प्रतियोगिता मे पुरे बिहार राज्य के लगभग 20 जिले से लगभग 32 टीम हिस्सा ले रही है, कल प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन सत्र सुबह 10:30 बजे से मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय कुमार श्रीवास्तव व सह अतिथि डॉक्टर अमृता श्रीवास्तव के साथ संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विमोहन कुमार करेंगे। ऊक्त प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर पटना से आशीष राज एवं सह आर्बिटर मो0 इकबाल आलम होंगे।


प्रतियोगिता की जानकरी संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा दिया गया।

#Muzaffarpur #chess

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.