Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 December : South Asian French Boxing Championship 2023 Selection Trial सेलेक्शन ट्रायल: साउथ एशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप -2023

South Asian French Boxing Championship रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस्

रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् के विभिन्न जिलों के क्लब व स्कूलों से राज्य सवात् संघ, बिहार के 14 खिलाड़ियों का चयन इंडियन टीम में किया गया। यह सभी खिलाड़ी 20 से 22 जनवरी 2024 तक चंडीगढ़ स्पोर्ट्स कंम्पलेक्स में आयोजित होने वाली साउथ ऐशियन सवात् चैंपियनशिप -2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

South Asian French Boxing Championship 2023 Indian Team Selection Trial
South Asian French Boxing Championship

यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पहले श्रीलंका में होने वाली थी, लेकिन वहां की स्थिति अभी तक समान्य नहीं होंने के कारण इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत को मिली है। इस प्रतियोगिता के लिए इंडियन टीम में चयन राष्ट्रीय सवात् संघ द्वारा केवल उन्हीं खिलाड़ियों का किया गया हैं जो कि 2023 के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रहें है। सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन तरीक़े से तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है इसबार भारतीय टीम अपनी अच्छी प्रदर्शन के दम पर ढेर सारी मेडल जीतेगी।

Advertisements

इस प्रतियोगिता मे दक्षिण ऐशियाई देश भारत, श्रीलंका, नेपाल, बंगलादेश, आफगानिस्तान व पाकिस्तान सभी हिस्सा ले रहे हैं। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के महासचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा सेलेक्शन लेटर दिया गया.

South Asian French Boxing Championship 2023 Indian Team Selection Trial
South Asian French Boxing Championship 2023 Indian Team Selection Trial

इंडियन टीम मे चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

बालिका व महिला वर्ग

  1. कुमारी अनन्या,अंडर -11, -45 किग्रा०
  2. श्रृष्टि भारद्वाज, अंडर -11, -48 किग्रा०
  3. शिवानी कुमारी, अंडर 14, -36 किग्रा०
  4. अनुष्का अभिषेक, अंडर -14, -39 किग्रा०
  5. स्वीटी कुमारी, अंडर-17, -56 किग्रा०
  6. उपासना आनंद, महिला वर्ग, -48 किग्रा०,
  7. तन्नू श्री, महिला वर्ग, -52 किग्रा०

पुरुष वर्ग

  1. नासिर फिरोज, पुरूष वर्ग -56 किग्रा०

9 .हिमांशु भगत, पुरूष वर्ग -60 किग्रा०

  1. रोहित प्रजापति, पुरूष वर्ग, -65 किग्रा०
  2. नितेश कुमार, पुरूष वर्ग -70 किग्रा०
  3. काशिफ हुसैन, पुरूष वर्ग -75 किग्रा०
  4. सुरज कुमार, पुरूष वर्ग, -80 किग्रा०
  5. हिमांशु राज, पुरूष वर्ग, – 85 किग्रा०

सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह के द्वारा अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं गई।

#savate #frenchboxing

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.