Sports
Advertisements

Muzaffarpur 23 December : आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में आर डी एस कॉलेज ने मोतिहारी को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

University Officials

बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच एम एस कॉलेज मोतिहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 107 रन बनाए जिसमे राजनारायण ने 53, शशि रंजन ने 25 रन बनाए इन दोनो के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

गेंदबाजी में आर डी एस कॉलेज के तरफ से आदिल ने 2,संभव,रणधीर एवम प्रियांशु ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।एक खेलाड़ी रनआउट हुए।

Advertisements

जवाब में खेलने उतरी आर डी एस कॉलेज की टीम ने 17 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर के तरफ बल्लेबाजी में साहिल ने 41,साहिल सिन्हा ने 33,अनुराग ने 14 एवम निखिल सिंह ने नाबाद 6 एवम प्रियांशु 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

Team Officials with Umoires

गेंदबाजी में एम एस कॉलेज मोतिहारी के तरफ से राजनरायण ने 3 विकेट लिए वही बजरंग ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच एम एस कॉलेज मोतिहारी के राजनरायन को दिया गया।

मैन ऑफ द मैच एम एस कॉलेज मोतिहारी के राजनरायन
अंपायर रवि कुमार एवम सचिन कुमार

आज के अंपायर रवि कुमार एवम सचिन कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन मौजूद थे।
एल एस कॉलेज के पी टी आई श्री महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कल सुबह 9 बजे से मेजबान एल एस कॉलेज बनाम आर डी एस कॉलेज मुजफ्फरपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

#Cricket #intercollege #biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.