Headlines

67th National Volleyball Championship मुजफ्फरपुर की सुप्रिया लता चयनित

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 22 December : मुजफ्फरपुर की सुप्रिया लता 67 वीं राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप National Volleyball Championship के लिए चयनित उड़ीसा के Kiit University में दिनांक 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर की सुप्रिया लता का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है।

National Volleyball Championship सुप्रिया लता चयनित


इसकी जानकारी वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव करूणेश कुमार ने देते हुए बताया कि 4 से 6 नवंबर तक छपरा में आयोजित विद्यालय वॉलीबॉल खेल कुद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन की बदौलत मुजफ्फरपुर टीम से अंडर 14 बालिका वर्ग में सुप्रिया लता का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है,जो कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले के लिए गौरव की बात है।

National Volleyball Championship
National Volleyball Championship सुप्रिया लता चयनित


सुप्रिया लता जी.दी मदर इंटरनेशनल स्कूल की वर्ग सप्तम की छात्रा है। यह नाजीपुर अखाड़ाघाट की रहने वाली है। पिता सुरेश साह एक व्यापारी है और माता गुड्डी कुमारी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित है।

National Volleyball Championship
67th National Volleyball Championship मुजफ्फरपुर की सुप्रिया लता चयनित


GD Mother International School के डायरेक्टर पंकज कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के कारण ही यह राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है, वहीं इस अवसर पर मुजफ्फरपुर वालीबाल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष कमल भसीन,कोषाध्यक्ष डॉ रवि शंकर, साथ ही विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ,प्राचार्या नीलम सिंह विद्यालय के खेल शिक्षक रणप्रताप जयसवाल, दिलमोहन झा, संगीता कुमारी एवं कल्पना सिंह ने शुभकामनाएं और बधाई दिया ।

#volleyball #Bihar #Muzaffarpur