Sports
Advertisements

Muzaffarpur 29 December : मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज के क्रिकेट मैदान में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर और भारतीय क्लब मुजफ्फरपुर के बीच U19 Cricket Match का आयोजन हुआ. 30 ओवरों का इस मैच में क्रिकेट अकादमी मुजफ्फरपुर ने भारती क्रिकेट क्लब को 119 रनों से हरा दिया.

U19 Cricket Match आदित्य सिन्हा का शानदार शतक

क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी की और 30 ओवर में 236 रन बनाए केवल तीन विकेट के नुकसान पर. जिसमें आदित्य सिन्हा का शानदार शतक शामिल है. क्रिकेट अकादमी के आदित्य सिन्हा ने शानदार 107 रन बनाए, केवल 96 गेंद पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से और स्ट्राइक रेट 111.46 रहा.

U19 Cricket Match आदित्य सिन्हा के शानदार शतक की बदौलत क्रिकेट अकादमी मुजफ्फरपुर विजयी
U19 Cricket Match आदित्य सिन्हा के शानदार शतक की बदौलत क्रिकेट अकादमी मुजफ्फरपुर विजयी

इसके अलावा अमन कुमार ने 72 रन बनाए 54 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से. क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने 236 रन बनाए तीन विकेट के नुकसान पर.

Advertisements

भारती क्लब की गेंदबाजी में हैप्पी ने दो विकेट लिए और आर्यन को एक विकेट मिला.

जवाब में खेलने उतरी भारती क्रिकेट क्लब 19.5 ओवर में 117 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई. ऋषभ 35, उत्सव 10, गुड्डू 19, आदित्य 17, शुभम के अलावा बाकी खिलाड़ी कोई योगदान नहीं दे सके.

क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में सौरभ ने चार, आकाश ने तीन और इरफान ने दो विकेट लिए. इस तरह से आदित्य सिन्हा की शानदार शतक की बदौलत क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने भारती क्लब को 119 रनों से पराजित कर दिया.

#cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.