Headlines

सुदिप्ति के नेतृत्व में Bihar Basketball Team राजस्थान के लिए रवाना

Bihar Basketball Team Bihar Basketball Team
Advertisements

Muzaffarpur 7 January : सुदिप्ति के नेतृत्व में Bihar Basketball Team राजस्थान के लिए रवाना हुई. मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि 08 से 13 जनवरी को राजस्थान में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी सुदिप्ति।

Bihar Basketball Team राष्ट्रीय स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में

कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि 05 से 07 नवंबर तक भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यी बालिका अंडर-14 बिहार टीम का चयन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सुदिप्ति को बिहार टीम की कमान सौपी गयी। सुदिप्ति इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। कोच का कहना है कि सुदिप्ति अगर इसी तरह से मेहनत करे तो आगे चलकर भारतीय टीम का हिस्सा बन सकती हैं।

Bihar Basketball Team
Coach Ranpratap Director Pankaj Kumar and Administrative Director Kavita Prasad Sah with Sudipti

मौके पर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार ने हर्ष जताया और बताया कि सुदिप्ति कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा है।वो स्थानीय बालूघाट की रहने वाली है।

Bihar Basketball Team सुदिप्ति के नेतृत्व में

पिता विपिन बिहारी वायुसेना से सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में उत्तर ग्रामीण बैंक, सहरसा में कार्यरत है।वे छात्रा को पढ़ाई में खुद गाईड करते है।वे चाहते है सुदिप्ति पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी देश का नाम रौशन करे।माता नीतू देवी गृहणी है।छात्रा की डाइट का पूरा ध्यान उनकी माता रखती है।जी०डी०मदर स्कूल से उसे खेल में आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म मिला।इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट का बहुत शुक्रिया अदा करती है।

Bihar Basketball Team
सुदिप्ति के नेतृत्व में Bihar Basketball Team राजस्थान के लिए रवाना

प्राचार्या नीलम सिंह ने बहुत हर्ष जताया और बताया कि सुदिप्ति बहुत अनुशासित छात्रा है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। आज तक कभी भी किसी शिक्षक ने छात्रा की कोई शिकायत नही की है।

वर्ग शिक्षिका प्रियंका प्रसाद का कहना है कि सुदिप्ति के अंदर नेतृत्व करने की कुशल क्षमता है। इसी कारण ये अपने वर्ग की मोनिटर भी है। सुदिप्ति बहुत ही अनुशाषित छात्रा है। आगे चलकर ये अपने जीवन में जिस क्षेत्र में जाएगी वहाँ अपने माता-पिता का नाम ऊंचा करेगी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी खेल में बहुत अच्छा कर रहे हैं और विद्यालय, जिला और राज्य का नाम रौशन कर रहे है।आगे चलकर इन्ही सब मे से कुछ खिलाड़ी देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही विद्यालय में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन कराया जायेगा और विद्यालय की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने हर्ष जताया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#bihar_basketball #school_games