Today in History : Historic Announcement to Give India Independence by British PM Clement Attlee
February 20, 2022 | by Goltoo
ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने आज ही के दिन 1947 में अंग्रेजों ने भारत को आजादी देने का ऐलान किया था। क्लेमेंट एटली नेअपने घोषणा में कहा था कि 30 जून 1948 से पहले भारत को आजाद कर दिया जाएगा।
भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 3 जून 1947 को ऐलान किया कि 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दी जाएगी। साथ ही भारत और पाकिस्तान को दो देशों में बांट दिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों संप्रभु होंगे और दोनों का अपना अलग संविधान होगा।

एटली के ऐलान के छह महीने बाद ही 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। भारत की आजादी से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान का नए देश के रूप में जन्म हुआ था।
Few more Important Dates & Year
1987: अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के रूप में अस्तित्व में आए।
2009: संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की।
1986: सोवियत संघ ने मीर अंतरिक्ष केंद्र लॉन्च किया। ये अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष केंद्र था।
1962: जॉन एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1950: स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का निधन। शरत चंद्र देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई थे।
1846: सोबरॉन के युद्ध में सिखों की हार के बाद अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
1835: स्टूडेंट्स के एडमिशन के साथ कोलकाता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई। इस कॉलेज की स्थापना 28 जनवरी 1835 को हुई थी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all
