Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 March : Bihar University News में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय इंडियन डेयरी एसोसिएशन के हैदराबाद में आयोजित डेयरी उद्योग सम्मेलन के स्वर्ण जयंती संस्करण में एक सत्र की अध्यक्षता करेंगे. आयोजन समिति ने कुलपति प्रो राय की डेयरी टेक्नोलॉजी एवम फूड साइंस में विशेषज्ञता, लंबे अकादमिक एवम शोध अनुभव और डेयरी क्षेत्र के योगदान को देखते हुए सम्मेलन के एक सत्र की अध्यक्षता करने का अनुरोध किया है.

Bihar University News कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय

कुलपति प्रो राय आयोजन समिति के आग्रह को स्वीकार करते हुए 6 मार्च के सत्र की अध्यक्षता करेंगे. कुलपति प्रो राय ने बताया कार्यक्रम हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया जा रहा है . कुलपति प्रो राय डेयरी सम्मेलन के ‘डेयरी उत्पाद की पैकेजिंग में नवाचार’ थीम पर आयोजित तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करेंगे.

Bihar University News कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय
Bihar University News कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय


डेयरी सम्मेलन में डेयरी टेक्नोलॉजी से जुड़े शीर्ष शिक्षाविद, विभाग के शीर्ष अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति, क्षेत्र के शीर्ष शोधकर्ता, विभिन्न राज्यों के डेयरी एवम पशुपालन मंत्री तथा किसान भारतीय डेयरी उद्योग को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए रोडमैप तैयार करेंगे. डेयरी सम्मेलन विशेषज्ञों को ज्ञान और विचारों को साझा करने के लिये मंच प्रदान करेगा कि कैसे क्षेत्र सुरक्षित और टिकाऊ डेयरी के साथ दुनिया को पोषण प्रदान करने में योगदान दे सकता है.

Advertisements

प्रतिभागियों को व्यापक अर्थों में वैश्विक डेयरी क्षेत्र के लिये प्रासंगिक नवीनतम शोध निष्कर्षों और अनुभवों पर ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. साथ ही इंडियन डेयरी एसोसिएशन एक्सपो का आयोजन कर रही है. इसमे देशभर की 200 से ज्यादा डेयरी कंपनियां और संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं. कुलपति प्रो राय ने कहा कि भारत दूध उत्पादन में नंबर एक पर है. जीडीपी में दूध की हिस्सेदारी चार फीसद है तथा ये सबसे तेजी से विकास कर रहे सेक्टर में एक है।

#news #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.