Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 March : Lok Sabha Election 2024 लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। आज अवसर था नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरपुर के जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दो पर बातचीत करने का। ए.ई.एस. के बचाव के साथ-साथ माॅक संसद में मतदाता जागरूकता के निमित प्रश्न उठे।

Lok Sabha Election 2024 युवा संसद कार्यक्रम
Lok Sabha Election 2024 युवा संसद कार्यक्रम

Lok Sabha Election 2024 युवा संसद कार्यक्रम

माॅक संसद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और मतदान के महत्व को विस्तार से सदस्यों ने बताया। उपस्थित युवा वर्ग ने गंभीरता से विचार-विमर्श को सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार निर्वाचन का मुख्य युवा वर्ग को अधिक से अधिक मतदान कार्य में जोड़ना है। उन्होंने यंग और न्यू वोटर से मतदान करने की अपील किया।

Lok Sabha Election 2024 युवा संसद कार्यक्रम
Lok Sabha Election 2024 युवा संसद कार्यक्रम

युवा संसद कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए युवाओं का हौसला अफजायी किया। डी.आर.सी.सी. सिकन्दरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति और मोटे अनाज जैसे विषयों पर भी परिचर्चा किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में एन.सी.सी. युवा केन्द्र, स्काउट गाईड एवं काॅलेज के बच्चे उपस्थित हुए।

Advertisements

मौके पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चाॅदनी सिंह, डी.आर.सी.सी. मैनेजर मनोज कुमार, राजनीतिक विज्ञान के असिसटेन्ट प्रोफेसर डाॅ भारती, जिला युवा पदाधिकारी सुश्री रश्मि तथा अन्य उपस्थित थें।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.