Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 6 December : 33वीं अखिल भारतीय Chaturbhuj Memorial Football प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता और इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के बीच रोमांचक मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सुमन हल्दर और सनोज कुमार ने अपनी-अपनी टीम के लिए गोल दागे। मुख्य अतिथि सुनीता आर्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अगले मैच में 7 दिसंबर को हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता का मुकाबला यूथ अकादमी क्लब बीरगंज (नेपाल) से होगा।

Chaturbhuj Memorial Football

आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 33 वीं अखिल भारतीय Chaturbhuj Memorial Football प्रतियोगिता का तीसरा मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के बीच खेला गया.

Chaturbhuj Memorial Football

आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता आर्य समाजसेवी ने श्री नंदकिशोर आर्य टूर्नामेंट अध्यक्ष, श्री अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, शैलेंद्र कुमार, राणा कर्मकार टूर्नामेंट सचिव , राजेश कुमार, रामबाबू चौधरी, अशोक कुमार सिन्हा , असगर हुसैन,राज भूषण श्रीवास्तव, शिव प्रसाद,अलीमुद्दीन, सुरेश महतो, विनोद कुमार चौधरी, नजीर हुसैन एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
Chaturbhuj Memorial Football

आज का मैच काफी उतार एवं चढ़ाओ वाला रहा। दोनों ही टीमें काफी तेज एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन किए लेकिन खेल के 32 वें मिनट में हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 20 सुमन हल्दर के द्वारा अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। मध्यांतर तक हावड़ा यूनियन क्लब टीम एक शून्य से आगे थी।

Chaturbhuj Memorial Football

मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर टीम को मिली और खेल के 72 में मिनट जर्सी नंबर 8 सनोज कुमार ने अपने टीम के लिए गोल कर स्कोर एक एक गोल से बराबरी पर ला दिए । एक-एक गोल की बराबरी हो जाने के पश्चात दोनों टीमों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध लगातार गोल करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता किसी टीम को नहीं मिली।खेल के समाप्ति पश्चात हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के बीच मुकाबला एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।

Chaturbhuj Memorial Football

आज के मुख्य अतिथि के द्वारा इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के जर्सी नंबर 17 राहुल कुमार को आज के मैच में बेस्ट 22 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया.

आज के मैच में निर्णायक के रूप में राहुल कुमार सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार एवं मनीष कुमार तथा चौथे निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
टूर्नामेंट सचिव राणा कर्मकार ने बताया कि दिनांक 07 दिसंबर 25 को टूर्नामेंट का अगला मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं यूथ अकादमी क्लब बीरगंज (नेपाल) के बीच खेला जाएगा

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.