Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 5 December : 33rd Chaturbhuj Ram Memorial Football अखिल भारतीय चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में यूथ अकादमी बीरगंज ने इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर को 3-0 से हराया। संदीप यादव, सुजान दंगल और कुशल विश्वकर्मा ने गोल दागे। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में मैच का शुभारंभ हुआ।

Chaturbhuj Ram Memorial Football

Chaturbhuj Ram Memorial Football

आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 33rd Chaturbhuj Ram Memorial Football प्रतियोगिता का दूसरा मैच यूथ एकेडमी बीरगंज एवं इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र प्रसाद जिला खेल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर एवं श्री सुनील कुमार पूर्व साईं फुटबॉल कोच ने श्री नंदकिशोर आर्य ,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, शैलेंद्र कुमार, राणा कर्मकार, त्रिलोकी प्रसाद रामबाबू चौधरी, अशोक कुमार सिन्हा ,हरनाम सिंह ,विजय कुमार, राज भूषण श्रीवास्तव, अलीमुद्दीन इरशाद मलिक कुमोद नारायण सिंह विनोद कुमार चौधरी, नजीर हुसैन एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Chaturbhuj Ram Memorial Football

आज के मैच में स्वर्गीय चतुर्भुज राम जी के सबसे छोटे पुत्र हृदय नारायण जी (उम्र 82 वर्ष) ने इस उम्र में अपनी उपस्थिति एवं सक्रियता द्वारा शायरी एवं भगवान शंकर का स्त्रोत सुना कर लोगों का मन मोह लिया एवं शानदार मैच के साक्षी रहे।

Advertisements
Chaturbhuj Ram Memorial Football

आज खेले गए मैच में दोनों ही टीम में काफी तेज एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन खेल के 14 मिनट में यूथ अकादमी बीरगंज की टीम के जर्सी नंबर 8 संदीप यादव के द्वारा अपनी टीम के लिए गोलकर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। मध्यांतर तक यूथ एकेडमी बीरगंज की टीम एक शून्य से आगे थी।

Chaturbhuj Ram Memorial Football

मध्यांतर के पश्चात खेल के 50 में मिनट के यूथ अकैडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 14 सुजान दंगल ने अपने टीम के लिए गोल किया एवं खेल के 84 मिनट में जर्सी नंबर 23 कुशल विश्वकर्मा ने एक गोल और कर बढ़त तीन शून्य का कर दिए। खेल की समाप्ति तक जमालपुर की टीम कोई गल नहीं कर सके खेल के समाप्ति पश्चात यूथ। एकेडमी बीरगंज ने इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किए।

Chaturbhuj Ram Memorial Football

श्री हृदय नारायण जी के द्वारा यूथ एकेडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 14 सुजान डोंगल को आज के मैच में बेस्ट 22 का पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया.
आज के मैच में निर्णायक के रूप में मनीष कुमार सहायक निर्णायक के रूप में राहुल कुमार एवं अमोद कुमार तथा चौथे निर्णायक के रूप में समीम उल हक उर्फ पप्पन सभी बिहार रेफरी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Chaturbhuj Ram Memorial Football

टूर्नामेंट सचिव राणा कर्मकार के द्वारा बताया गया कि Chaturbhuj Ram Memorial Football प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 दिसंबर 25 से शुरू हुआ है और जो 11 दिसंबर 25 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में यूथ एकेडमी बीरगंज,हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता, इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर एवं स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर की टीम भाग ले रही है।

इस टूर्नामेंट में चारों टीमें राउंड रोबिन लीग के आधार पर एक दूसरे से खेलेगी एवं अंकों के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम दिनांक 11 दिसंबर को फाइनल मैच खेलेगी।उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में दिनांक 4 दिसंबर 25 को उद्घाटन मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता बनाम स्पॉटिंग क्लब चक्रधरपुर के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमें एक एक गोल से बराबरी पर रहें।

दिनांक 06 दिसंबर 25 को टूर्नामेंट का अगला मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के बीच खेला जाएगा.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.