Muzaffarpur 6 March : लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित लगातार तैयारियां की जा रही है। आज इसी क्रम में कांटी एवम बरूराज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर दण्डाधिकारी एवं पुलिस दण्डाधिकारी को प्रशिक्षण और ब्रिफिंग किया गया। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दोनों स्थानों पर उपस्थित दण्डाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथों पर मूल-भूत सुविधा सुनिश्चित करायें।
Lok Sabha Election 2024

अपने भौतिक निरीक्षण के दौरान सत्यापित करें कि बूथों पर बुनियादी सुविधाएं है। कम्यूनिकेशन प्लान को अद्यतन करें तथा बूथों तक पहुॅच को सुनिश्चित करायें। स्वीप एक्टिवीटी अपने क्षेत्रों में विशेषकर जहां कम मतदान हुए हैं, वहां मतदाता जागरूकता करायें। इस बार महिलाओं को भी निर्वाचन कार्य में लगाया जाएगा।
Lok Sabha Election 2024 बोचहाॅ कुढ़नी क्षेत्र में प्रशिक्षण https://t.co/8CJzIVJrXK #Muzaffarpur #LokSabhaElections2024
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 5, 2024
इस बावत भी तैयारी करने का निदेश दण्डाधिकारियों को दिया गया। मौके पर एसएसपी राकेश कुमार उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, भू अर्जन पदाधिकारी, डीएसपी अभिषेक कुमार उपस्थित थें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।