Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 March : आज दिनांक 6/3/2024 को ‘पीरामल फाउंडेशन’ एवं राम दयालु सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट(समझौता)पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया गया। प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि संस्था के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य संस्थाओं से ‘एमओयू’ जरूरी होता है।

शिक्षण संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए ‘एम ओ यू’ जरूरी: प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

RDS College पिरामल फाऊंडेशन

RDS College शिक्षण संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए पिरामल फाऊंडेशन के साथ समझौता
RDS College शिक्षण संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए पिरामल फाऊंडेशन के साथ समझौता

इसी दृष्टि से पिरामल फाऊंडेशन के साथ समझौता किया गया है।इस समझौते का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के युवाओं में नेतृत्व कौशल, डिजिटलाइजेशन एवं समावेशन के माध्यम से भारत निर्माण में सहायता करना है।

Advertisements

मौके पर रामदयालु सिंह कॉलेज की प्राचार्य प्रो अनिता सिंह के साथ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ पयोली, डॉ श्याम बाबू शर्मा, डॉ राजीव कुमार, डॉ मीनू, पीरामल फाऊंडेशन से डिस्ट्रिक्ट लीडर राकेश कुमार, प्लानिंग ऑफिसर पवन कुमार लाल, प्रोग्राम लीडर एमडी वकील, सैयद नसीरूल होदा तथा गांधी फेलो बोरनाली उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.