Headlines

RDS College नैक में अच्छा ग्रेड प्राप्त करना हमारा लक्ष्य- डॉ अनिता सिंह

RDS College नैक की तैयारी RDS College नैक की तैयारी
Advertisements

Muzaffarpur 17 March : RDS College आरडीएस कॉलेज में नैक की तैयारी को गति प्रदान करने के लिए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह की अध्यक्षता में नई कमेटी गठित की गई।

नैक में अच्छा ग्रेड प्राप्त करना हमारा लक्ष्य- डॉ अनिता सिंह

RDS College नैक की तैयारी
RDS College नैक की तैयारी

RDS College नैक की तैयारी

आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर अर्थशास्त्र विभाग के डॉ राकेश कुमार सिंह बनाए गए हैं। वहीं शिक्षक सदस्य के रूप में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ नीलिमा झा, मनोविज्ञान विभाग के डॉ आनंद प्रकाश दुबे, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ श्रुति मिश्रा, भूगोल विभाग से डॉ आयशा जमाल, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ रजनीकांत पांडे, कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ प्रियंका दिक्षित को जिम्मेवारी दी गई है।

RDS College नैक की तैयारी
RDS College में नैक की तैयारी को गति प्रदान करने के लिए प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी


प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में एनएसएस पदाधिकारी डॉ पयोली, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, लाइब्रेरियन डॉ पूनम कुमारी, अकाउंटेंट श्री पंकज भूषण, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जिवेश कुमार, छात्र सदस्य सक्षम कुमार एवं एल्यूमिनी सदस्य के रूप में पूर्व कुलपति डॉ प्रसून कुमार राय को जिम्मेवारी दी गई है।


नई कमेटी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता सिंह ने कहा कि नैक में बेहतर ग्रेड प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि यूजीसी, रूसा और सरकार से अनुदान प्राप्त करने के लिए नैक कराना अनिवार्य है। संस्था के विजन और मिशन से संबंधित लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास नैक के माध्यम से ही हो सकता है।


को-ऑर्डिनेटर आइक्यूएसी डॉ राकेश कुमार सिंह ने नैक मूल्यांकन से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में बताया। नैक के नवीनतम दिशा निर्देश पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि नैक की दृष्टि से रिसर्च, पठन- पाठन और शिक्षा की क्वालिटी बेहतर करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *