Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 April : मुजफ्फरपुर के राम दयालु सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में आज अजय कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ.

DCIM\100MEDIA\DJI_0854.JPG

अंडर १५ एज ग्रुप में यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है. लेट अजय कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 25 अप्रैल से 4 मई तक खेला जाएगा राम दयालु सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में. इस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य के हाथों फीता काटकर हुआ. इस मौके पर गणमान्य अतिथियों में मुजफ्फरपुर के मेयर राकेश कुमार पिंटू, डीएसपी टाउन, जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण प्रसाद, पराशर अस्पताल के डॉक्टर विजयेश समाज सेवी संजीव कुमार, डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन रविशंकर आदि मैदान में उपस्थित रहे.

DCIM\100MEDIA\DJI_0834.JPG
DCIM\100MEDIA\DJI_0832.JPG


आरडीएस कॉलेज की प्राचार्य ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उद्घाटन मैच क्लासिक क्रिकेट एकेडमी और बबलू इलेवन के बीच खेला गया. क्लासिक क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. आदित्य और प्रशांत ने खेल पारी की शुरुआत की.

Advertisements

क्लासिक क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम ऑल आउट हो गई 20 ओवर में 85 रन पर. क्लासिक क्रिकेट की तरफ से शेखर ने 16 रन ,आदित्य ने 12 रन और प्रशांत ने 7 रन , 8 रन रोहित ने बनाए. बबलू एलेवेन की तरफ से हिमांशु ने दो विकेट,यस ने 1 विकेट, विश्वजीत ने दो विकेट,निलेश को 4 विकेट मिले.

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन की टीम ने 9.4 ओवर में लक्ष्य को पाकर क्लासिक क्रिकेट को 7 विकेट से हरा दिया. बबलू इलेवन की तरफ से कृष्णकांत ने नॉटआउट 23 रन बनाए. आयुष ने 24 रन, जितेंद्र ने 20 रन,

#Muzaffarpurnews #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.