Headlines

Hayman Trophy में शिवहर की लगातार दूसरी जीत,आदित्य हुए मैन ऑफ द मैच

Shaheed Diwas Hayman Trophy में शिवहर की लगातार दूसरी जीत,आदित्य हुए मैन ऑफ द मैच
Advertisements

Muzaffarpur 24 April : Hayman Trophy में शिवहर की लगातार दूसरी जीत,आदित्य हुए मैन ऑफ द मैच.

Hayman Trophy

Shaheed Diwas

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवहर में सीतामढ़ी को 34 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
आज स्थानीय एन आई सी ए कपरपुरा के खेल मैदान में शिवहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाएं जिसमें आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए वहीं राजकुमार ने 47 विनायक ने 45 एवं आकाश कुमार ने 22 रनों की उपयोगी पारी अपनी टीम के लिए खेली।

Hayman Trophy में शिवहर की लगातार दूसरी जीत,आदित्य हुए मैन ऑफ द मैच
Hayman Trophy में शिवहर की लगातार दूसरी जीत,आदित्य हुए मैन ऑफ द मैच


जवाब में गेंदबाजी करते हुए सीतामढ़ी के तरफ से रोहित उपाध्याय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं विपुल कृष्ण ने दो माधव ने एक प्रियांशु ने एक एवं सचिन ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

Shaheed Diwas


जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 48 ओवर में सभी विकेट होकर 187 रन ही बना पाई जिसमें सीतामढ़ी के तरफ से मुकेश ने 48 प्रियांशु ने 47 मृत्युंजय ने 21 के के श्रीवास्तव ने 24 एवं साहब अली ने 22 रन बनाए।


गेंदबाजी में शिवहर की तरफ से पुष्कल ने चार कृष्णा ने तीन राजकुमार यादव ने दो एवं संजय भास्कर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी शिवहर के जिला प्रभारी हरिमोहन चौधरी ने विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया ।मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा अभिषेक कुमार रत्नदीप आदि उपस्थित थे