Headlines

Muzaffarpur Crime News:मुजफ्फरपुर में बर्खास्त सिपाही की गोली मारकर हत्या, शव बोर में बरामद

SKJ Law College
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिले में हत्याओं का दौर थम नहीं रहा है. मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर ओ पी के सिरकोहिया में होटल संचालक और बर्खास्त सिपाही बृजेश सिंह का शव खेत से बरामद हुआ था. बोरी में बंधा हुआ शव सरसों के खेत में पाया गया था.बृजेश सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी.

SKJ Law College
File Image Brajesh Singh

मृतक जैतपुर के नवादा का रहने वाला था. घटना के दूसरे ही दिन गुरुवार 24 फरवरी को जिला मुजफ्फरपुर जिला से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जैतपुर और आसपास के इलाकों में की गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में ही रखा गया है.मृतक के भाई मिथिलेश सिंह के जेल से आने पर दाह संस्कार होगा.

पुलिस ने छानबीन में करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है. बुधवार और गुरुवार की रात एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में जैतपुर सरैया समेत अनेक स्थानों पर लगातार छापेमारी कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी रही.

गौरतलब है कि बृजेश के बड़े भाई मिथिलेश सिंह भागलपुर जेल में बंद है 25 फरवरी मिथिलेश पैरोल पर रिहा होकर बाहर आएंगे तब दाह संस्कार होगा. पोस्टमार्टम के बाद एसकेएमसीएच से गुरुवार की दोपहर बृजेश का शव नवादा स्थित उनके गांव पहुंचा. गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. बृजेश के घर भीड़ इकट्ठा हो गई. सभी ने घटना को दुखद बताया. संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग किया.

घटना की जानकारी के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह बृजेश सिंह अपनी मां को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गया था. वहां से लौटने के दौरान किसी ने फोन पर बाइक विवाद की पंचायती करने के लिए बुलाया था. रेपुरा मलंग चौक के पास कुछ लोगों के साथ रुका. वहां से सिरकोहिया के लिए सभी निकले. सिरकोहिया आ जाने के बाद से बृजेश का मोबाइल बंद आने लगा. इसके बाद लोग खोजबीन करते सिरकोहिया पहुंचे तो सुमन सिंह और ब्रज किशोर ठाकुर के घर के समीप बृजेश की की बुलेट बाइक मिल गई. यह जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष सिरकोहिया गांव पहुंचे.जब खोजबीन की गई तो सरसों के खेत में बोरा में बंधा हुआ बृजेश का शव बरामद हुआ.

मृतक बृजेश का शराब सिंडिकेट से भी जुड़ा होना बताया जाता है .उन पर शराब के कई मामले थाने में पूर्व में दर्ज है. इस घटना में एक आरोपी ब्रजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के दरवाजे पर ही मृतक का बुलेट बरामद हुआ. मृतक बजे सिंह शिवहर जिले में पुलिस बल में सिपाही के पद पर तैनात था. शराब बंदी के बाद धीरे-धीरे अपनी वर्दी का गलत फायदा उठाने लगा. खाकी वर्दी की आड़ में शराब का धंधा था. शराब धंधे वालों को मदद करने के साथ खरीद बिक्री में भी शामिल रह था. विभाग को जब भनक लगी तो पहले सस्पेंड किया फिर कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया. मृतक पहले जेल जा चुका है.

जैसा की अभी तक की जानकारी मिली है बृजेश सिंह का भाई मिथलेश सिंह भी जेल में बंद है शुक्रवार को पैरोल पर रिहा होकर आने के बाद ही दाह संस्कार संपन्न होगा. मिथलेश सिंह भी अपराध और शराब के धंधे में सक्रिय था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था पुलिस का कहना है कि बीजेपी होटल की आड़ में शराब सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था .

#muzaffarpur #muzaffarpurnews #muzaffarpurcrimenews #biharnews