www.goltoo.in

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस पर फायरिंग ,3 अपराधी गिरफ्तार

February 25, 2022 | by Goltoo

mjh

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है. इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस बल छापेमारी करने जाती है तो अपराधी उन पर फायरिंग भी करते हैं. मुजफ्फरपुर के मझौलिया इलाके में गिरफ्तारी के दौरान सदर पुलिस पर मिराज नाम के अपराधी ने फायरिंग की .इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से अग्न्येास्त्र, गोली ,गुप्ति और चरस आदि भी बरामद किए गए. दो अपराधी भागने में सफल हो गए.

मिराज नाम के अपराधी पर हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से डेढ़ करोड़. सुरभि ज्वेलर्स दुकान में लूट करने का आरोप है.मिराज सदर थाना के क्षेत्र में लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली इसी आधार पर छापेमारी की गई. जिसमें मेराज गिरफ्तार भी हुआ लेकिन गिरफ्तार होने के पहले पुलिस पर फायरिंग भी की.सदर थाना के एक कई बैंक, स्वर्ण आभूषण दुकान, पेट्रोल पंप, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, मिराज और उनके साथियों के निगाहों में थे.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना में आस मोहम्मद के घर छापेमारी की जहां मिराज नाम का अपराधी छुपा हुआ था .आस मोहम्मद के घर पर अपराधी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

एसएसपी जयंत कांत के ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी इसके बाद टाउन डीएसपी और एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में सदर पुलिस के साथ छापेमारी टीम बनाई गई. टीम ने आस मोहम्मद के घर को घेर लिया. पुलिस से घिरता देख मिराज और तीन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की.

मिराज पर हाजीपुर ,कर्जा,समस्तीपुर में 16 एफआईआर दर्ज हैं. अपराधियों का पसंदीदा जगह बन गया है मुजफ्फरपुर जिला जहां हर दिन कोई न कोई आपराधिक वारदात हो रहे हैं .

RELATED POSTS

View all

view all