www.goltoo.in

RDS College में मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन 11 May को

May 10, 2024 | by Goltoo

rds-1

Muzaffarpur 10 May : RDS College में मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

RDS College में मतदाता जागरूकता

11.05.24 को मतदाता जागरूकता को लेकर “मेरा पहला वोट देश के लिए” विषय पर पेंटिंग, पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज सेमिनार हॉल में होगा। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन और आरडीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होने जा रहा है।

RDS College
RDS College


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि युवा हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आरडीएस कॉलेज के छात्र नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों के बारे में जागरूकता के साथ सशक्त बनाने के लिए तैयार हैं। इस प्रतिबद्धता को सफल बनाने के लिए कॉलेज सेमिनार हॉल में पेंटिंग, पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राएं मतदान जागरूकता को लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में इलेक्ट्रोल लिटरेसी कमेटी के डॉ तूलिका सिंह, डॉ पयोली, डॉ नीरज मिश्रा, डॉ सौरभ राज एवं डॉ हसन रजा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all