Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 September: तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन स्थित श्री रवि नंदन सहाय इनडोर स्टेडियम में आयोजित 19th National Floorball Championship 2025-26 का रविवार को भव्य समापन हुआ।

19th National Floorball Championship का समापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश चंद्र राय, कुलपति, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) उपस्थित रहे।
मंचासीन अतिथियों में संजीव चौधरी एवं मनीष कुमार, संयुक्त सचिव, तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, शमशाद अहमद साहिल, मनोज कुमार, सुरेश महतो एवं मो. करार शामिल रहे। मंचासीन सदस्यों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

19th National Floorball Championship का समापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ. फिरोजउद्दीन फैज ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. बिरेन्द्र कुमार यादव ने किया।

Advertisements

अन्य उपस्थित सदस्य – सुनील कुमार उर्फ गुप्ता जी, विकाश कुमार, रंजय कुमार, मो. साकिब, कोमल कुमारी, मो. एहसान, सोनी, विवेक कुमार, वेद प्रकाश एवं अमर कुमार।

अंतिम परिणाम:

U-19 बॉयज़ – बिहार प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, मध्य प्रदेश तृतीय।

U-14 बॉयज़ – बिहार प्रथम, दिल्ली द्वितीय, तमिलनाडु तृतीय।

U-19 गर्ल्स – दिल्ली प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, कर्नाटक तृतीय।

U-14 गर्ल्स – तमिलनाडु प्रथम, बिहार द्वितीय, आंध्र प्रदेश तृतीय।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.