Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर २५ फरवरी : बिहार कॉमर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को B.R.A. Bihar University के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए निष्पक्ष तरीके से एवं बिना किसी भेदभाव के परीक्षक नियुक्त करने के लिए बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षकों नें कहा की वर्षों बाद बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षकों को परीक्षक बनाया जो पूर्व की अराजक और भ्रष्ट व्यवस्था की वजह से और पैरवी, शिफारिस नहीं होने के कारण इस लाभ से वंचित रह जाते थे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार -Facebook

प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के डॉ. धीरेन्द्र कुमार, डॉ. प्रवीर कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. रवीन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संतोष नारायण पाण्डेय और डॉ. निशिकांत पाठक शामिल थे।

#muzaffarpur #muzaffarpurnews #biharuniversity

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.