Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 May : Muzaffarpur Nagar Nigam मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड 41 के पार्षद के घरों पर आयकर विभाग ने अचानक छापा मारा। इस छापे का सबसे बड़ा ठिकाना निगम की पार्षद सीमा झा के पति विजय कुमार झा के घर पर हुआ। इस छापे का प्रक्रियात्मक विचारण चल रहा है।

Muzaffarpur Nagar Nigam के पार्षद के घर आयकर विभाग

Muzaffarpur Nagar Nigam के पार्षद के घर आयकर विभाग का छापा
Muzaffarpur Nagar Nigam के पार्षद के घर आयकर विभाग का छापा

नगर निगम के इन पार्षद के घरों पर आयकर विभाग के दल ने सुबह के समय छापा मारा। छापा मारे गए पार्षद में शामिल हैं मुख्यतः सीमा झा के पति विजय कुमार झा ।

पूर्व वार्ड पार्षद विजय कुमार झा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी पत्नी सीमा देवी पत्नी दो बार से लगातार वॉर्ड पार्षद हैं। विजय झा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मुजफ्फरपुर नगर निगम के कार्यों का ठेका भी खुद लेते हैं। विजय झा अपनी मां के नाम सविता वेलफेयर सोसाइटी के नाम से ट्रस्ट चला रहे हैं। इस ट्रस्ट के नाम विवाह भवन और विद्यालय का संचालन हो रहा है।

Advertisements

छापा मारे जाने के बाद नगर निगम के कर्मचारी भी वहां पहुंचे और कार्यवाही की गई। इस छापे से जुड़ी अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

इस मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आयकर विभाग के छापे मारने के बाद स्थानीय निगम ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Muzaffarpur Nagar Nigam
विजय झा के ठिकानों से एक सिक्सर, 1 पिस्टल और तीन देसी कट्टा बरामद किया गया

Update : आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया की विजय झा के ठिकानों से 80 लाख कॅश, कई जमीन के कागजात ,एक सिक्सर, 1 पिस्टल और तीन देसी कट्टा बरामद किया गया है। हथियार मिलने के बाद बाद पूर्व पार्षद के विद्यालय से उप प्राचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पूर्व पार्षद विजय झा ने अवैध तरीके से संपत्ति बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.