Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : RDS College स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के तत्वावधान में सेमिनार हॉल में “तरक्की पसंद तहरीक”- कल आज और कल विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

RDS College में राष्ट्रीय सेमिनार

सेमिनार के संयोजक डॉ हसन रजा ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि तरक्की पसंद तहरीक को जन्म लेने में अगर एक सदी लगी तो इसके असरार को खत्म होने में भी सदियां लगेंगी। सच्चाई तो यह है कि जब तक सियासी, समाजी,इकतेसादी इस्तेसाल होता रहेगा, गैर मसावत होगा, तरक्की पसंद तहरीक की चिंगारी स्पार्क करती रहेगी।

RDS College में राष्ट्रीय सेमिनार
RDS College में राष्ट्रीय सेमिनार


कार्यक्रम की उद्घाटनकर्ता प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि तरक्की पसंदीयत तो हर दौर में रही है लेकिन जब इसमें कम्युनिज्म शामिल हो गया तो इसका तेवर इंकलाबी हो गया। आज का दौर प्रोग्रेसिव साहित्य का दौर है।

Advertisements
RDS College में राष्ट्रीय सेमिनार
RDS College में राष्ट्रीय सेमिनार

उर्दू साहित्य के विद्वानों के आने से कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बना है और सेमिनार के माध्यम से नए-नए आयाम प्रस्तुत होने वाले हैं।
सेमिनार में उर्दू साहित्य के विद्वानों ने विषय पर विस्तार से अपनी बातों को रखा।

RDS College


डॉ नसीम अहमद ने कहा कि तरक्की पसंद तहरीक की मुंशी प्रेमचंद ने इसकी सदारत की और इजलास अदीबों के सामने तरक्की पसंद नजरियात रखे।
*सेमिनार में छात्र-छात्राओं ने रिसर्च पेपर पढ़े।

RDS College


*रिसोर्स पर्सन द्वारा भी कई पेपर प्रस्तुत किए गए।


सेमिनार में प्रो सैय्यद हसन अब्बास, प्रो हामिद अली खान, डॉ खालिद अंजुम उस्मानी, प्रो कामराज घानी सबा, डॉ नसीम अहमद नसीम, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ सैयद नकवी अब्बास, डॉ नीलिमा झा, डॉ रामकुमार, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एमएन रिजवी, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ अजमत अली, डॉ ललित किशोर, डॉक्टर आयशा जमाल आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.