Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 June : आज दिनांक 03.06.2024 को Bihar University नूतन अतिथिशाला में माननीय कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारी हेतु सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं 13 बिंदुओं से संबंधित हितधारकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

Bihar University समीक्षा बैठक

Bihar University में नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक
Bihar University में नैक मूल्यांकन-2024 की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक

खाता प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, पुस्तकालय प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, हॉस्टल प्रबंधन, खेल प्रबंधन आदि सिस्टम के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो.(डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित जानकारी तथा उपलब्धियों को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर यथाशीघ्र अपलोड करवाएँ ताकि समय से नैक मूल्यांकन का कार्य संपन्न हो सके. उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को एक निश्चित समयावधि के अन्तर्गत युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

आई.क्यू.ए.सी. के निदेशक प्रो. कल्याण झा ने सभी प्रबंधन सिस्टमों एवं विभागों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए कार्यों से कुलपति महोदय सहित उपस्थित तमाम पदाधिकारियों को अवगत करवाया. धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो.संजय कुमार ने किया. इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो.बी.एस.राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.टी.के.डे सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.