Headlines

Smart City Muzaffarpur के नाम पर अव्यवस्था, अघोरिया चौक समेत कई इलाकों में नागरिक परेशान

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 18 June : Smart City Muzaffarpur के नाम पर अव्यवस्था, अघोरिया चौक समेत कई इलाकों में नागरिक परेशान,मॉनसून आना बाकी.

Smart City Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के अघोरिया चौक को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बंद कर दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को बिना नोटिस के रातोरात काट दिया गया.

Smart City Muzaffarpur
Smart City Muzaffarpur के नाम पर अव्यवस्था, अघोरिया चौक समेत कई इलाकों में नागरिक परेशान

व्यस्ततम टावर चौराहे पर भी रास्ता बंद है.नीम चौक मिठनपुरा रेलवे गेट पर नाला सफाई के कारण रास्ता जाम है.

Smart City Muzaffarpur
Smart City Muzaffarpur Image Deepak

बारिश के ठीक पहले रास्ता बंद होने से लोगों को अब गलियों के रास्ते निकलना पड़ रहा है.शहर के कई हिस्सों में ऐसा काम चल रहा है जिससे नागरिकों को सौ बार सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि वे अपने गंतव्य तक कैसे पहुंचें.भीषण गर्मी की मार पहले ही झेल रहे अब लम्बा रास्ता और जाम.

Smart City Muzaffarpur
Smart City Muzaffarpur Image Deepak


सवाल उठता है कि ऐसे आदेश कौन देता है और क्या निगम इसी के लिए टैक्स लेता है?प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम के मेयर और उपमेयर पर सवाल उठ रहे हैं कि वे शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर कब तक खुदाई करते रहेंगे और नागरिकों को कब राहत मिलेगी?

नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के मेयर और उपमेयर को इस अव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।